Delhi Chunav Voting 2025: दिल्ली में 5 बजे तक 57.70% मतदान, उत्तर पूर्व में ताबड़तोड़ वोटिंग
दिल्ली के मतदान केंद्र पर खड़े वोटर
Delhi Vidhan Sabha Chunav Voting 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है. शाम 5 बजे तक करीब 57.70 प्रतिशत मतदान हुए हैं. 1.56 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है. वोटिंग सुबह सात बजे से शाम 6 तब हुआ. दिल्ली चुनाव का रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे. पढ़ें पल-पल का अपडेट प्रभात खबर डॉट कॉम पर.
दिल्ली में 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अबतक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार 5 बजे तक कुल 57.70 प्रतिशत मतदान हुए हैं. जिसमें सबसे अधिक उत्तर पूर्व में वोटिंग हुई है.
सीलमपुर सीट पर बवाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फर्जी वोटिंग का लगाया आरोप
सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित फर्जी मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
https://x.com/ANI/status/1887089307959296131
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का दावा, दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया है कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा,”हरियाणा और महाराष्ट्र में हमने सरकार बनाई. दिल्ली में भी हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे. दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी और आप को सत्ता से बाहर किया जाएगा.”
दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% मतदान, उत्तर पश्चिम में ताबड़तोड़ वोटिंग
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से वोटिंग जारी है. दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में कुल 46.55 प्रतिशत मतदान हुए हैं. जिसमें उत्तर पश्चिम में सबसे अधिक 53 प्रतिशत मतदान हुए हैं. सबसे कम नई दिल्ली में 43.10 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
Delhi Assembly Election 2025 : करोल बाग में सबसे कम 25.01 प्रतिशत मतदान
चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है. सबसे अधिक मतदान उत्तर पूर्वी जिले में 39.51 प्रतिशत दर्ज किया गया. वहीं, मध्य दिल्ली जिले में सबसे कम 29.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 43 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि करोल बाग में सबसे कम 25.01 प्रतिशत मतदान हुआ.

लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए