Delhi Police Raid: 'दिल्ली पुलिस भगवंत मान के घर रेड करने पहुंची', सीएम आतिशी ने किया दावा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jan 2025 6:55 PM

विज्ञापन

Delhi Police Raid

Delhi Police Raid: दिल्ली की सीएम आतिशी ने गुरुवार को दावा किया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास पर दिल्ली पुलिस ने रेड की है. इस बीच दिल्ली पुलिस की ओर से भी बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी ओर से किसी तरह की छापेमारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

Delhi Police Raid: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है. इसी कड़ी में दिल्ली की सीएम आतिशी ने दावा किया है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास पर दिल्ली पुलिस रेड करने पहुंची है. सीएम आतिशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास पर दिल्ली पुलिस रेड करने पहुंची है. “दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है. भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं वो नहीं दिखता. बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं. वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे!”.

नहीं की गई है रेड- EC सूत्र

चुनाव आयोग के सूत्रों से हवाले से दावा किया जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली आवास, कपूरथला हाउस पर कोई छापेमारी नहीं की है. पुलिस की मौजूदगी को लेकर कहा जा रहा है कि दिल्ली में पंजाब के सीएम भगवंत मान के आधिकारिक आवास के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है.

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि सीविजिल ऐप पर कैश डिस्ट्रीब्यूशन की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों की एक टीम कपूरथला हाउस के बाहर मौजूद है. यहां दिल्ली चुनाव अधिकारियों की एक टीम मौजूद है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई रेड नहीं की गई है. दिल्ली पुलिस सिर्फ रिटर्निंग अफसर के सहयोग के लिए पहुंची है. रिटर्निंग ऑफिसर और फ्लाइंग स्क्वायड टीम की शिकायत पर एफएसटी की सुरक्षा के लिए पुलिस से मौजूद रहने की अपील की थी.

भगवंत मान ने किया कटाक्ष

कपूरथला हाउस में दिल्ली चुनाव टीम के पहुंचने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा खुलेआम नकदी बांट रहे हैं, लेकिन वे उन्हें देख नहीं सकते. वो मीडिया एक्स पर ट्वीट करके बताते हैं कि वह कहां पैसे बांटेंगे. लेकिन उनके आवास पर छापेमारी नहीं होती है. रेड की जाती है भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज के आवास पर.

Also Read: Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola