Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jan 2025 4:54 PM

विज्ञापन

Swati Maliwal

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को विकासपुरी से गाड़ियों में भरकर कूड़ा लाईं और उसे केजरीवाल के आवास के बाहर फिकवा दिया. मालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार देश की राजधानी दिल्ली में सफाई व्यवस्था मुहैया कराने में पूरी तरह विफल रही है.

विज्ञापन

Swati Maliwal: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सफाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंक दिया है. कूड़ा डालने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया है. स्वाति ने इस दौरान कहा कि “पूरा शहर कूड़ेदान में तब्दील हो गया है. मैं यहां अरविंद केजरीवाल से बातचीत करने आई थी. मैं उनसे कहूंगी कि ‘सुधर जाओ वरना जनता सुधार देगी’. मैं न तो उसके गुंडों से डरती हूं और न ही उनकी पुलिस से.” राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने विकासपुरी से कूड़ा उठाकर इसे एक ट्रक में भरकर केजरीवाल के घर फेंक दिया.

सफाई कराने में फेल रही है दिल्ली सरकार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को विकासपुरी से गाड़ियों में भरकर कूड़ा लाईं और उसे केजरीवाल के आवास के बाहर फिकवा दिया. मालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार देश की राजधानी दिल्ली में सफाई व्यवस्था मुहैया कराने में पूरी तरह विफल रही है. इस कारण वो अब अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेकेंगी.

पुलिस ने स्वाति को हिरासत में लिया

स्वाति मालीवाल का आरोप है कि केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़े की राजधानी बना दिया है. उन्होंने का था कि विकासपुरी की सड़क साफ कर सारा कूड़ा केजरीवाल के घर फेंका जाएगा. गुरुवार को उन्होंने कई जगहों से कूड़ा उठाकर केजरीवाल के घर के बाहर डाल दिया है. वहीं केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने के बाद पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया है.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

स्वाति मालीवाल ने इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा कि “विकासपुरी इलाके में सड़कों पर सालों से कूड़े के ढेर लगे हैं. लोगों में इसको लेकर बहुत नाराजगी है. उन्होंने कहा था कि ये सारा कचरा उठाकर आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के घर फेंकने जा रही हूं. उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली का बुरा हाल करने का आरोप लगाते हुए लिखा कि जो गंदगी और बदबू दिल्ली वासी रोज झेलते हैं आज वो अरविंद केजरीवाल झेलेंगे. जनता आ रही है केजरीवाल जी, डरना मत”.

Also Read: Chandigarh Mayor Chunav : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत, तीन क्रॉस वोट से आप-कांग्रेस को लगा झटका

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola