Delhi MCD Election को लेकर BJP का मेगा रोड शो, प्रचार के लिए पार्टी ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Nov 2022 11:38 AM
Delhi MCD Election: बीजेपी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में विजय संकल्प रोड शो का आयोजन कर रही है. रोड शो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, भूपेन्द्र यादव के साथ-साथ सांसद डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, समेत कई और दिग्गज पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे.
MCD Elections 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव जीत के लिए बीजेपी जी जान से जुटी है. पार्टी जोर शोर से प्रचार अभियान कर रही है. इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को बीजेपी के कई दिग्गज नेता दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार करेंगे. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बीजेपी के स्टार प्रचारक विजय संकल्प रोड शो करेंगे.
विजय संकल्प रोड शो का आयोजन: बीजेपी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में विजय संकल्प रोड शो का आयोजन कर रही है. रोड शो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, भूपेन्द्र यादव के साथ-साथ सांसद डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, समेत कई और दिग्गज पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे.
बीजेपी के स्टार प्रचारक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से रोड शो कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मीनाक्षी लेखी दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा में रोड शो करेंगे. वहीं, केन्द्रीय मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर राजौरी गार्डन में रोड शो करेंगे. जबकि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोहताश नगर में रोड शो करेंगे. वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कृष्णा नगर से रोड शो करेंगे.
AAP ने साधा बीजेपी पर निशाना: एमसीडी चुनाव में बीजेपी पूरे जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटी है. बीजेपी को इस बार चुनाव में आम आदमी से कड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव में जमकर प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली की जनता से कई वादे किए हैं. उन्होंने बीजेपी पर काम न करने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि अगर बीजेपी काम करती तो उन्हें प्रचार के लिए दिग्गज नेताओं को उतारने की जरूरत नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










