Delhi Heavy Rainfall: दिल्ली में बारिश से भारी तबाही, स्कूल की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त, जलभराव से ट्रैफिक जाम

Updated:
विज्ञापन

Delhi Heavy Rainfall

Delhi Heavy Rainfall: दिल्ली में रविवार को एक बार फिर से भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. जलजमाव होने से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ा.

विज्ञापन

Delhi Heavy Rainfall: दिल्ली में रविवार की शाम जमकर बारिश हुई. जिससे कई इलाके पानी से डूब गए. सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रैफिक जाम होने से गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आ रही हैं.

Delhi Heavy Rainfall: सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रत्यक्षदर्शी प्रेम चंद ने बताया, कुल 7-8 कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं. 5-6 निजी वाहन हैं और दो एंबुलेंस हैं. बारिश के कारण दीवार पहले से ही झुकी हुई थी. दुर्घटना दोपहर करीब 3.30 बजे हुई.

तिलक नगर इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या

दिल्ली में भारी बारिश के बाद तिलक नगर इलाके के पास ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. गाड़ियां रेंगती नजर आईं.

मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. आईएमडी ने भारी बारिश की संभावना जताई थी.

Also Read: Big Accident: पंजाब में बड़ा हादसा, उफनती नदी में गिरी कार, नौ लोगों की मौत दो अभी भी लापता

खराब मौसम में दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन उड़ानों के मार्ग बदले

खराब मौसम के कारण रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया. अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया. इनमें से दो उड़ानें जयपुर और एक लखनऊ की थी. इन उड़ानों का मार्ग सुबह 09.45 से 11.15 बजे के बीच बदला गया. एयरलाइन ने रविवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भारी बारिश के कारण दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि धीमी गति से यातायात और जलभराव के कारण आवाजाही में देरी हो सकती है.

बिहार में भारी बारिश, डूब गया तेज प्रताप का आवास

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola