Delhi Excise Policy Case: सिर पर हरियाणा चुनाव, क्या फिर प्रचार के लिए तिहाड़ से बाहर आएंगे केजरीवाल! फैसला कल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Sep 2024 4:23 PM
अरविंद केजरीवाल
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. इसके साथ ही कोर्ट उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर भी फैसला सुना सकता है.
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कल सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की दो याचिकाओं पर फैसला सुना सकता है. बता दें, केजरीवाल ने सीबीआई की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में अपनी गिरफ्तारी और जमानत से इनकार किए जाने को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 13 सितंबर को अपलोड की गई वाद सूची के मुताबिक, जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ दोनों याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी. पीठ में जस्टिस उज्ज्वल भुइंया भी शामिल हैं. पीठ ने पांच सितंबर को केजरीवाल की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.
ईडी के बाद सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें निचली अदालत से जमानत मिल गई थी. लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा था. इसके बाद केजरीवाल ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. बता दें, सीएम केजरीवाल को पहले ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था. लेकिन, उस मामले में जमानत मिलने के बाद उन्हें सीबीआई ने जेल से ही गिरफ्तार कर लिया था.
फंड के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई थी नई शराब नीति- जांच एजेंसी
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई और नेता कटघरे में हैं. जांच एजेंसी का दावा है कि गोवा चुनाव 2022 में फंड के लिए दिल्ली सरकार ने शराब नीति बनाई थी. इस नीति के तहत दक्षिण भारत के व्यापारियों को फायदा पहुंचाया गया. एजेंसी का आरोप है कि इसके बदले उन्होंने गोवा चुनाव में फंडिंग की थी. 100 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था. इस नीति को बाद में निरस्त कर दिया गया था.
क्या है पूरा मामला
ईडी ने दिल्ली सरकार की कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में मनी लॉउंड्रिंग का एक अलग मामला दर्ज किया था. सीबीआई और ईडी के अनुसार आबकारी नीति में संशोधन करके अनियमितताएं की गईं और लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. ईडी ने धनशोधन के मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को धनशोधन के मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी. अब अगर कल यानी शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलती है तो वो फिर हरियाणा चुनाव में प्रचार कर सकेंगे. भाषा इनपुट के साभार
Also Read: पीएम मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से की मुलाकात, पेरिस में भारत ने रचा इतिहास
क्या सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिलेगी बेल? कल आयेगा फैसला, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










