Delhi Budget 2024: वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया बजट, महिलाओं को दिया खास तोहफा, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Mar 2024 10:07 AM
Delhi Budget 2024| PTI
Delhi Budget 2024: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया. आतिशी ने कहा कि शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है. 2015 में हमने शिक्षा बजट दोगुना कर दिया. हम अपने खर्च का 1/4 हिस्सा केवल शिक्षा पर खर्च करते हैं.
Delhi Budget 2024: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया. बजट पेश करने के दौरान आतिशी ने कहा कि आज वो न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश कर रही है. उन्होंने कहा कि 2014 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपये थी और पिछले दस सालों में ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है. दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपये थी और आज दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है. वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि वो वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिल्ली सरकार का 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश कर रही है.
बजट का एक चौथाई शिक्षा पर कर रहे खर्च- आतिशी
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि 76,000 करोड़ रुपये के इस बजट में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिलने वाला है. अभी तक यही होता था कि अमीर घर का बच्चा और अमीर होगा और गरीब परिवार का बच्चा गरीब ही होगा, लेकिन ये राम राज्य की अवधारणा के बिल्कुल विपरीत है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने इसे बदल दिया है. आज मजदूरों के बच्चे प्रबंध निदेशक बनने जा रहे हैं. केजरीवाल सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले 2,121 बच्चे जेईई और एनईईटी परीक्षा पास हो गए हैं. शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है. 2015 में हमने शिक्षा बजट दोगुना कर दिया. हम अपने खर्च का 1/4 हिस्सा केवल शिक्षा पर खर्च करते हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए हम शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपये
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले पेश हुए अपने बजट में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा देने का ऐलान किया है. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार अब दिल्ली में हर महिला को 1000 रूपये देगी. 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 दिए मिलेंगे. केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दी जाएगी 1000 रु की राशि देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










