Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, जानिए कहां से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल और सीएम आतिशी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Dec 2024 9:15 PM
Delhi Assembly Election 2025
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें पास आती जा रही है. आम आदमी पार्टी ने भी चुनवा के लिए कमर कस ली है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वो और सीएम आतिशी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे.
Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो नई दिल्ली विधानसभी सीट से चुनाव लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीएम आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.यह बातें उन्होंने न्यूज चैनल आजतक से बातचीत में कही हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अन्य सीटों की घोषणा कर देगी.
जीत की जताई उम्मीद
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होगी. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करते हैं. हमें चुनाव में जनता का साथ जरूर मिलेगा.
तीन काम पूरा नहीं कर पाया हूं- केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से किए तीन वादे अब तक पूरा नहीं कर पाया हूं. पहला है यमुना की सफाई का काम, दूसरा है हर घर में नल से साफ पानी आएगा. तीसरा है दिल्ली की सड़कों को यूरोप की सड़कों की तरह शानदार करना. केजरीवाल ने कहा कि वो यह तीन काम अभी पूरा नहीं कर पाए हैं. हालांकि उन्होंने इसकी वजह भी बताई.
केजरीवाल ने कहा सरकार बनी तो पूरे होंगे काम
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उसका सबसे बड़ा कारण कोरोना था. इसके बाद एक-एक कर फर्जी मामले बनाकर हमारे कई सदस्यों को जेल में डाल दिया गया. इस कारण यह काम नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि अगर इस बार मौका मिलता है तो हम यह तान काम जरूर करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पास प्लान है. सरकार के पास पैसा भी है. अगर जनता हमें मौका देता है तो हम यह काम जरूर पूरा करेंगे.
Also Read: Farmer Protest: कल फिर किसान करेंगे दिल्ली कूच, 12 बजे 101 किसानों का जत्था होगा रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










