Delhi Assembly Election 2025: अजित पवार की NCP ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल को टक्कर देंगे विश्वनाथ अग्रवाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jan 2025 4:53 PM

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अजित पवार की एनसीपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी 30 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है. नई दिल्ली से पार्टी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विश्वनाथ अग्रवाल को मैदान में उतारा है. वहीं कालकाजी से जमील चुनावी मैदान में हैं.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अजित पवार गुट की एनसीपी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. एनसीपी (अजित गुट) ने शुक्रवार को 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी ने विश्वनाथ अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट से दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी ने चांदनी चौक से खालिद उर रहमान को उम्मीदवार बनाया है. कालका जी ने एनसीपी ने जमील को टिकट दिया है.

दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ रही है एनसीपी

एनसीपी (अजित पवार) महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन वाली सरकार में शामिल है. खुद अजित पवार महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनसीपी अकेले चुनाव लड़ रही है. एनसीपी ने बीजेपी या किसी और दल के साथ गठबंधन नहीं किया है. पार्टी ने शुक्रवार को 30 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है.

  • बुराड़ी – रतन त्यागी
  • बादली – मुलायम सिंह
  • रिठाला – लाखन प्रजापति
  • मंगोलपुरी (एससी) – खेम चंद बसवाल
  • शालीमार बाग – मो. उस्मान
  • चांदनी चौक – खालिद उर रहमान
  • मटिया महल – मो. जावेद
  • बल्ली मारन – मो. हारून
  • मोती नगर – सदरे आलम
  • मादीपुर (एससी) – हरीश कुमार
  • हरि नगर – शब्बीर खान
  • जनकपुरी – मो. नवीन
  • विकासपुरी – हामिद
  • नई दिल्ली – विश्वनाथ अग्रवाल
  • कस्तूरबा नगर – सुरेंद्र सिंह हुड्डा
  • मालवीय नगर – मो. समीर
  • छतरपुर – नरेंद्र तंवर
  • देवली (अ.जा.) – खेमचंद राजोरा
  • संगम विहार – क़मर अहमद
  • कालकाजी – जमील
  • तुगलकाबाद – प्रेम खटाना
  • बदरपुर – इमरान सैफी
  • लक्ष्मी नगर – दानिश अली
  • कृष्णा नगर – राजेंद्र पाल
  • शाहदरा – राजेश लोहिया
  • सीमा पुरी (एससी) – अभिषेक
  • रोहतास नगर – महक डोगरा
  • घोंडा – जगदीश भगत
  • गोकलपुर (अ.जा.) – जगदीश भगत
  • करावल नगर – संजय मिश्रा

Also Read: दिल्ली चुनाव: महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि, रसोई गैस पर 500 सब्सिडी… BJP ने जारी किया घोषणा पत्र

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola