Arvind Kejriwal: 'सीएम आतिशी होंगी गिरफ्तार, सिसोदिया के घर होगी सीबीआई की रेड', अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली की सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है. आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं पर रेड हो सकती है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के घर भी जल्द ही सीबीआई छापा मार सकती है.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा. यही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया है कि बहुत जल्द आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के घर रेड होगी. उन्होंने कहा कि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई की रेड होगी. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है. ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है. अभी तक हमारे खिलाफ किसी को कुछ नहीं मिला है, और न आगे मिलेगा.

पहले भी कर चुके हैं आतिशी की गिरफ्तारी का दावा

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इससे पहले भी सीएम आतिशी की गिरफ्तारी का दाव कर चुके हैं.  साल 2024 के दिसंबर महीने में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी सीएम आतिशी को फर्जी केस में गिरफ्तार करवा सकती है. केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा ने अपनी जांच एजेंसियों को चुनाव से ठीक पहले आप नेताओं के घर रेड करने और सीएम आतिशी के खिलाफ फर्जी मामले बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे सकती है.

दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी और आम में सियासी घमासान

दिल्ली विधानसभा सभी जल्द ही होने वाला है. चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने घमासान छिड़ा हुआ है. दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. रविवार बीजेपी नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी पर बड़ी टिप्पणी कर दी थी. उनकी टिप्पणी के बाद दिल्ली की सियासी सरगर्मी तेज हो गई थी. इसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से भी पलटवार किया गया था. 

Also Read: India Gate: इंडिया गेट को ‘भारत माता द्वार’ करने की उठी मांग, बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola