दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाएगी कृत्रिम बारिश! बनाया जा रहा है प्लान, जानिए क्या होती है क्लाउड सीडिंग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Nov 2023 9:51 PM
Ghaziabad: Vehicles ply on a road amid low visibility due to smog, in Ghaziabad, Thursday, Nov. 2, 2023. According to Central Pollution Control Board data, the overall Air Quality Index (AQI) of Ghaziabad stood at 224 at 9.30 am in the 'poor' category. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI11_02_2023_000014A)
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मार से लोग हलकान हैं. राष्ट्रीय राजधानी की आबोहवा बेहत खराब हो गई है. वहीं, प्रदूषण लेकर मंत्री गोपाल राय ने आज एक बैठक भी बुलाई थी, जिसपर कृत्रिम बारिश पर विचार किया किया.
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मार से लोग हलकान हैं. दिल्ली की आबोहवा बेहत खराब हो गई है. इधर, दिल्ली में बढ़ चुके प्रदूषण को देखते राजधानी में कृत्रिम बारिश कराने की योजना है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में कहा है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट को सौंपा जाएगा. प्रदूषण और कृत्रिम बारिश को लेकर मंत्री गोपाल राय ने आज एक बैठक भी बुलाई थी. आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 20 और 21 नवंबर को कृत्रिम बारिश करवाई जा सकती है.
दरअसल, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यानी बुधवार को कहा है कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए इस महीने क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश कराने की योजना बना रही है. गोपाल राय ने आईआईटी-कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक भी की जिसमें कहा गया कि क्लाउड सीडिंग की कोशिश तभी की जा सकती है जब वातावरण में बादल हों या नमी हो. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विशेषज्ञों का अनुमान है कि 20 से 21 नवंबर के आसपास ऐसे हालात बन सकते हैं. हमने वैज्ञानिकों से गुरुवार तक एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है जिसे उच्चतम न्यायालय को सौंपा जाएगा.
राय ने इस बात पर जोर दिया कि इस तकनीक के इस्तेमाल के लिए केंद्र और राज्य सरकारों दोनों से मंजूरी प्राप्त करना समय के हिसाब से संवेदनशील मामला है. कृत्रिम बारिश पर शोध करने वाले आईआईटी-कानपुर के वैज्ञानिकों ने 12 सितंबर को मंत्री के सामने एक प्रस्तुति दी थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास केवल तभी किया जा सकता है जब बादल हों या नमी उपलब्ध हो.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत में कुछ कोशिशें की गई हैं जो तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में की गई थी. वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बारिश पर शोध किया जा रहा है. मूल आवश्यकता बादल या नमी की होती है. भारत में कृत्रिम बारिश पर शोध किया जा रहा है लेकिन अभी तक इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई है.
Also Read: ढेर हो गया इजराइल का सबसे बड़ा दुश्मन, ‘रॉकेट मैन’ अबू जिना की मौत, आधे गाजा पर IDF का कब्जा
क्या है कृत्रिम बारिश
दरअसल क्लाउड सीडिंग में सिल्वर आयोडाइड, पोटेशियम आयोडाइड और सूखी बर्फ यानी ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को शामिल किया जाता है. अमेरिका, रूस, चीन, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात में क्लाउड सीडिंग तकनीक का इस्तेमाल काफी किया जाता है. क्लाउड सीडिंग की प्रभावशीलता और पर्यावरण पर इसके प्रभाव को लेकर शोध और चर्चा जारी है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










