ढेर हो गया इजराइल का नंबर वन दुश्मन, 'रॉकेट मैन' अबू जिना की मौत, आधे गाजा पर IDF का कब्जा

Rockets are launched by Palestinian militants from the Gaza Strip towards Israel, in Gaza, Saturday, Oct. 7, 2023. The militant Hamas rulers of the Gaza Strip carried out an unprecedented, multi-front attack on Israel at daybreak Saturday, firing thousands of rockets as dozens of Hamas fighters infiltrated the heavily fortified border in several locations by air, land, and sea and catching the country off-guard on a major holiday. AP/PTI(AP10_07_2023_000570A)
Israel Palestine War : इजराइली सेना जैसे-जैसे गाजा में आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे वो हमास के बनाये सुरंग को तबाह भी करती जा रही है. हमास की सबसे बड़ी ताकत उसका सुरंग था. लेकिन आईडीएफ ने अब सुरंग को ही तबाह करना शुरू कर दिया है.

इजराइल और हमास की जंग को एक महीना पूरा हो गया है. 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से छिड़ा जंग गाजा पर बेइंतहा हमले के बाद भी खत्म नहीं हुआ है. गाजा पट्टी पूरी तरह तबाह हो गया है. बड़ी-बड़ी इमारतें इजराइली बारूद के आगे जमींदोज हो चुकी है. बीते एक महीने की लगातार बमबारी और जमीनी कार्रवाई के बाद इजराइली सेना का दावा है कि आधी गाजा पर इजराइल का कब्जा हो चुका है.

इजराइल आतंकी संगठन हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बना रहा है. हमास के कई कमांडर इजराइली बमों का निशाना बन चुके हैं.इसी कड़ी में खबर है कि इजरायली सेना ने आज हमास के रॉकेट मैन के नाम से जाने जाने वाले आतंकी मोहसिन अबू जिना को ढेर कर दिया है. आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक अबू जिना हमास की रॉकेट फैक्ट्री का हेड था.

गौरतलब है कि इजराइल की जमीन पर 7 अक्टूबर को हुए हमले के पीछे अबू जिना का ही दिमाग था. उसके बनाये रॉकेट ने सबसे ज्यादा इजराइल को नुकसान पहुंचाया था. अब इजराइल ने अपने सबसे पड़े दुश्मन को ढेर कर दिया है. साथ ही आधे से अधिक गाजा पर आईडीएफ का कब्जा हो गया है.

इजराइली सेना जैसे-जैसे गाजा में आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे वो हमास के बनाये सुरंग को तबाह भी करती जा रही है. हमास की सबसे बड़ी ताकत उसका सुरंग था. लेकिन आईडीएफ ने अब सुरंग को ही तबाह करना शुरू कर दिया है. हालांकि कई जगहों पर इजराइली सेना को हमास के लड़ाकों से कड़ी टक्कर भी मिल रही है.

गाजा पर जमीनी कार्रवाई के तहत इजराइली सेना ने गाजा को दो भागों में बांट दिया है. इजरायली सेना ने दक्षिण गाजा जाने का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया. इसके बाद अब इजरायली सेना की इजाजत के बिना उत्तर गाजा से दक्षिण गाजा तक पहुंचना नामुमकिन है.

इसी कड़ी में इजरायली सेना ने कहा है कि उसके सैनिक अब गाजा शहर के अंदरूनी इलाकों में हमास से लड़ रहे हैं. इस संघर्ष के नये चरण के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि इजराइल की सेना के मुताबिक वह हमास चरमपंथी समूह के मुख्यालय की ओर बढ़ रही है. मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इजराइली सैनिक अब गाजा शहर के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच चुके हैं, जिससे हमास पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

गाजा की करीब 23 लाख आबादी में से करीब 70 फीसदी लोग इजराइल के आदेश के बाद अपने घर छोड़कर दक्षिणी भाग की ओर चले गये हैं, लेकिन वहां भी इजराइल की बमबारी जारी है. इजराइल का कहना है कि आम लोगों की में कई आतंकी भी दक्षिण की ओर चले गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




