आम आदमी पार्टी ने लॉन्च किया नया कैम्पेन सॉन्ग 'फिर लाएंगे केजरीवाल', देखें वीडियो

Arvind Kejriwal
Watch Video: कैम्पेन सॉन्ग के लॉन्च के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव दिल्लीवासियों के लिए एक उत्सव जैसा है.
Watch Video: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना नया कैम्पेन सॉन्ग “फिर लाएंगे केजरीवाल” लॉन्च किया. यह गीत दिल्ली के लोगों के लिए पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाता है. इस इवेंट में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत पार्टी के अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे.
कैम्पेन सॉन्ग के लॉन्च के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव दिल्लीवासियों के लिए एक उत्सव जैसा है. उन्होंने यह भी कहा कि देशभर के लोग इस गाने का इंतजार कर रहे थे और इसे समर्पित किया गया है. केजरीवाल ने समर्थकों से आग्रह किया कि वे इस गाने को अपने जन्मदिनों और अन्य उत्सवों में बजाएं, जैसे यह 2015 और 2020 में पहले भी हुआ था.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट
अरविंद केजरीवाल ने बिना बीजेपी का नाम लिए उस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गाली-गलौज पार्टी है, और यह गाना उन नेताओं को भी पसंद आएगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे अपने दरवाजे बंद करके AAP के गाने पर डांस करेंगे.
इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने लांच किया भारतपोल पोर्टल, जानें कैसे करता है काम?
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है. पिछले साल शराब नीति मामले में गिरफ्तार होने के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 17 सितंबर, 2024 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और आतिशी ने उनकी जगह ली. केजरीवाल ने यह भी कहा था कि जब तक जनता AAP को चुनाव में जीत नहीं दिलाती, वे मुख्यमंत्री पद पर नहीं बैठेंगे.
इसे भी पढ़ें: लाश को कपड़े से बांध कर घसीटा, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




