Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली से नेपाल तक भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8, घर से बाहर भागे लोग

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Jan 2023 3:26 PM

विज्ञापन

Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर भूकंप के तेज झटकों से हिल गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसकी तीव्रता 5.8 मापी गयी है. बताया जा रहा है कि नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया.

विज्ञापन

Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गये. भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी है. जानकारी के अनुसार नेपाल में मंगलवार दोपहर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और जयपुर में भी महसूस किये गये हैं.

यूपी में भी महसूस किये गये झटके

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन बॉर्डर के पास बताया जा रहा है. बहुमंजिला इमारतों में ज्यादा तेज झटके महसूस किये गये हैं.

नेपाल में भी भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया.

undefined
5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप

यदि आपको याद हो तो इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किये थे. जम्मू-कश्मीर में भी धरती डोली थी. इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी थी जिसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका रहा था.

30 सेकेंड तक भूकंप के झटके

कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उनको 30 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. हलाकि कुछ लोगों को दावा है कि उनको चंद सेकेंड तक ये झटके महसूस हुए. अभी भी लोग डर के साये में हैं कि कहीं और भूकंप के झटके और ना आये.

लोगों ने साझा किये अनुभव

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप अपराह्न 2:28 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 148 किमी पूर्व में आया जिसका केंद्र नेपाल में था. नोएडा में एक ऊंची इमारत में रहने वाले शांतनु ने कहा कि भूकंप के झटकों से दहशत फैल गयी. दिल्ली के रहने वाले अमित पांडे ने कहा कि मैं सिविक सेंटर के एक ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर था. मैंने झटके महसूस किये.

जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं

दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये. उस दौरान सदन की बैठक हो रही थी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किये गये. जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola