ePaper

झारखंड: साहिबगंज से अपहृत युवक पटना से बरामद, तीन गिरफ्तार, युवक ने खुद रची थी अपहरण की साजिश

Updated at : 23 Feb 2024 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुलिस

फाइल फोटो

Crime News: झारखंड के साहिबगंज जिले से अपहृत युवक को पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से बरामद कर लिया है. तीन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि युवक ने अपहरण की साजिश खुद रची थी.

विज्ञापन

साहिबगंज, सुनील ठाकुर
Crime News: झारखंड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी पोखरिया से अपहृत युवक को पुलिस ने पटना (बिहार) से बरामद कर लिया है. उसे साहिबगंज लाया जा रहा है. इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है. पुलिस ने बताया कि युवक ने खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी. अपहरण का आवेदन मिलते ही एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने एएसआई नवीन सिंह के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम पटना भेजा था. लोकेशन ट्रेस कर गुरुवार की सुबह अपहृत युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया.

30 लाख रुपये मांगी थी फिरौती
साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत केलाबाड़ी पोखरिया से एक युवक का अपहरण कर 30 लाख रुपये फिरौती का मामला प्रकाश में आया था. इसे लेकर युवक के भाई ने बुधवार की दोपहर में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी को आवेदन दिया था. इसमें कहा गया था कि 17 फरवरी की रात करीब 10 बजे उनका भाई पटना जाने के लिए घर से निकला था. वो अक्सर अपने काम से पटना जाया करता था, लेकिन 19 फरवरी को अचानक उसके भाई के मोबाइल नंबर से उनके नंबर पर कॉल आयी थी. कॉल में बोला गया कि आपका भाई मेरे कब्जे में है. इसे छुड़वाने के लिए 30 लाख रुपए भेजिए, नहीं तो अंजाम कुछ भी हो सकता है.

साहिबगंज : महिला यात्री ने हावड़ा-गया एक्सप्रेस में दिया नवजात शिशु को जन्म

जान से मारने की धमकी
आवेदन में जिक्र है कि तब से लेकर अब तक कई बार फिरौती की कॉल आ चुकी है. मंगलवार रात को अंतिम बार कॉल आई थी जिसमें मेरा भाई रो रहा था और पैसा भेजने के लिए दबाव बना रहा था. बुधवार सुबह भी इस नंबर से बात हुई. बार-बार अपराधियों द्वारा धमकी दी जा रही है कि फिरौती नहीं भेजने पर कुछ भी कर सकते हैं. यह भी कहा गया है कि पैसे नहीं मिलने पर तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे. अपहरण की खबर सुनकर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था. पूरा परिवार दहशत में था.

आठ माह पहले हुई है शादी
बताया जा रहा है कि करीब आठ माह पूर्व युवक की शादी हुई है. युवक किसी एनजीओ में काम करता था और एनजीओ के काम से ही अक्सर पटना आया-जाया करता था. 17 फरवरी को वह अपने एनजीओ के काम से पटना जाने की बात कह कर घर से निकला था और वह पटना भी पहुंचा था, लेकिन अचानक से उसके अपहरण होने की खबर उसी के मोबाइल नंबर से उनके घर वालों को मिली थी. थाना प्रभारी पंडित पटेल ने बताया कि पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola