School Holiday : 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक में भी छुट्टी
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियां (Photo: AI)
School Holiday : अगस्त का महीना चल रहा है. इस महीने और 2 छुट्टियां बची हुई है. इस महीने कई त्योहार और खास दिन पड़ रहे हैं, जिसके चलते स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे. जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल.
School Holiday : अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से खास माना जाता है. इस महीने स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को कई दिनों की छुट्टियां मिलती हैं. वहीं सरकारी कर्मचारी और नौकरीपेशा लोगों को भी अलग-अलग त्योहारों और सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलता है. बैंक ग्राहकों के लिए भी अगस्त में कई दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें से कुछ छुट्टियां मिल चुकीं है जबकि कुछ मिलनी बाकी है.
ऐसे में अगर आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो छुट्टियों की तारीख पहले से जरूर देख लें. इससे आपको आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी और काम भी आसानी से पूरा हो सकेगा.
और कौन से त्योहार की छुट्टी है अगस्त में
अगस्त 2026 में हरेली, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार हैं. हरेली, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का आनंद लोग ले चुके हैं. अब ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और रक्षाबंधन की छुट्टी मिलनी बाकी है. इन पर्वों के कारण स्कूलों में 2 दिन की छुट्टियां रहेंगी. वहीं, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा. ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम करना है, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाना है या छुट्टियों की पहले से योजना बनानी है, तो तारीखों की जानकारी जरूर रखें.
26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी: ईद-ए-मिलाद, जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज, दुआ और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं.
28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. इसके बदले भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं और उन्हें उपहार देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









