भूपेश बघेल से तीन गुना अधिक संपत्ति की मालकिन हैं उनकी पत्नी, छत्तीसगढ़ के पूर्व CM का राजनीतिक सफर

bhupesh baghel
Birthday Special: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 63 साल के हो गए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के जन्मदिन पर आज हम उनके राजनीतिक सफर और संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं.
Birthday Special: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक तेज तर्रार राजनेता के रूप में जाना जाता है. बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग के मनवा परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम नंद कुमार बघेल और माता का नाम बिंदेश्वरी बघेल है. भूपेश बघेल का जन्म एक किसान परिवार में हुआ, जिससे उन्हें कठिन परिश्रम और साहस विरासत के रूप में मिली. उनकी शादी मुक्तेश्वरी बघेल से हुई. उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं.
भूपेश बघेल का राजनीतिक सफर
भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत युवा कांग्रेस के सदस्य के रूप में की. 1993 में बघेल ने पहली बार पाटन विधानसभा से चुनाव जीता और फिर वहीं से पांचवीं बार चुनकर विधानसभा पहुंचे. भूपेश बघेल 17 दिसंबर 2018 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने रमन सिंह को हराकर राज्य में कांग्रेस की वापसी कराई. भूपेश बघेल 3 दिसंबर 2023 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे.
करोड़ों के मालिक हैं भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करोड़ों के मालिक हैं. उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव में जो हलफनामा दिया था, उसके अनुसार उनकी कुल सकल संपत्ति एक करोड़ 8 लाख 78 हजार 591 रुपये है. जबकि उनकी पत्नी की कुल संपत्ति उनसे तीन गुना अधिक है. भूपेश बघेल की पत्नी की कुल संपत्ति 3 करोड़ 11 लाख 69 हजार 515 है. पूर्व मुख्यमंत्री के पास 2 किलो चांदी, 10 तोला सोना, 3 ट्रैक्टर है. पत्नी के पास 40 तोले सोना है.
Also Read: Punjab News: पंजाब में कार-बाइक खरीदना हुआ महंगा, त्योहार शुरू होने से पहले सरकार ने बढ़ाया Tax
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










