ePaper

Chaibasa: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को दीं सौगातें, 2 डिग्री कॉलेज की रखी आधारशिला

Updated at : 16 Mar 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
champai soren in chaibasa

चाईबासा में कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन.

Chaibasa News: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को कई सौगातें दी हैं. चाईबासा में योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया.

विज्ञापन

Chaibasa News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को कई सौगातें दी हैं. शनिवार (16 मार्च) को कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा में उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया. टाटा कॉलेज मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था.

बंदगांव और हाटगम्हरिया को डिग्री कॉलेज की सौगात

इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी गई. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी किया वितरण.

guard of honor to cm champai soren in chaibasa
चाईबासा में मुख्यमंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर.

Chaibasa के कार्यक्रम में नहीं आया कांग्रेस का कोई नेता

समारोह में कांग्रेस पार्टी से कोई भी शामिल नहीं हुआ. कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा भी नहीं आईं. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को भी शामिल होना था, लेकिन वे समारोह में शामिल नहीं हुए.

champai soren in chaibasa today
चाईबासा में विशेष टोपी पहनाकर हुआ सीएम चंपाई सोरेन का स्वागत.

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान से पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी. वहीं, करीब 2 अरब 31 करोड़ रुपये की 135 योजनाओं का शिलान्यास व 01 अरब 7 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन किया. लाभुकों के बीच करीब 173 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति बांटी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अपनी स्थापना के साथ गलत लोगों के हाथों में चला गया, इसलिए समुचित विकास नहीं हुआ.

भाजपा आदिवासी व मूलवासी का उत्थान नहीं चाहती

अपने 24 मिनट के भाषण में सीएम ने कहा कि सीएनटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा यहां के आदिवासी व मूलवासियों की जमीन को हड़पना चाहती थी. झारखंड खनिज संपदा भरा है, इसलिए भाजपा सीएनटी एक्ट को संशोधन करना चाहती थी. अब भाजपा किस मुंह से आदिवासी व मूलवासी से वोट मांगेगी. भाजपा आदिवासी व मूलवासी का उत्थान नहीं चाहती है.

Also Read : झारखंड: सीएम चंपाई सोरेन ने सरायकेला को 334 करोड़ का दिया तोहफा, बीजेपी पर साधा निशाना

हेमंत बाबू अच्छा कर रहे थे, भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया

केंद्र सरकार झारखंड के झामुमो सरकार को तरह- तरह के हथकंडे अपना कर प्रताड़ित कर रही है. सरकार चलाने नहीं दे रही है. कोरोना काल में मजदूरों को हेलीकॉप्टर से लाया गया. हेमंत बाबू के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा था, तो भाजपा के पेट में दर्द हो गया. झारखंड गठन के बाद 19 वर्षों तक किसी को विकास की चिंता नहीं रही. खनिज संसाधनों का दोहन होता रहा. आदिवासी- मूलवासी के हितों की अनदेखी होती रही.

मानकी-मुंडा की सम्मान राशि में होगी बढ़ोतरी : मुख्यमंत्री

चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में पारंपरिक मानकी-मुंडा व प्रधान विकास की रीढ़ हैं. मानकी-मुंडा के सम्मान राशि में बढ़ोतरी की जायेगी. बच्चों की पढ़ाई में अब गरीबी बाधक नहीं बनेगी. छात्रवृत्ति योजना व गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना से गरीब बच्चे विदेश में पढ़ाई कर सकेंगे.

बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज और राज्य का निर्माण होता है. अब ग्रामीण बच्चों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं. लोगों की जरूरत के अनुरूप योजनाएं बना रहे हैं.

प्राथमिक विद्यालय से मातृभाषा में शिक्षा मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है. अब प्राथमिक विद्यालयों से कुड़ुख, हो, मुंडारी, संताली जैसी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू की जा रही है. इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश दिये गये हैं.

Also Read : सीएम चंपाई सोरेन ने डिग्री कॉलेज समेत 119 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, बोले अब पोटका में भी मिलेगी उच्च शिक्षा

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को योजनाएं चल रहीं

गरीब बच्चों को अपने गांव में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व मॉडल स्कूल खोले गये हैं. छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है. गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे कोर्स के लिए 15 लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है.

  • 2 अरब 31 करोड़ की 135 योजनाओं का शिलान्यास किया गया
  • सीएम ने 01 अरब 7 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन किया
  • सीएनटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासी व मूलवासियों की जमीन को हड़पना चाहती थी भाजपा
  • मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, भाजपा को कोसा
  • कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर सीएम का स्वागत किया
  • बच्चों की पढ़ाई में अब गरीबी बाधक नहीं बनेगी, प्रखंडों में खुल रहे कॉलेज

ग्रामीण इलाकों में 15 हजार किमी में बिछ रही सड़कों की जाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में 15 हजार किमी सड़कों का जाल बिछ रहा है. खेतों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गयी हैं. हर परिवार में पेंशन पहुंच रही है. 30 लाख परिवारों को 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिल रहा है. 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास के तहत तीन कमरे का पक्का मकान दे रहे हैं.

1932 के खतियान व ओबीसी को 27 % आरक्षण का कोड़ा दंपती ने विरोध किया : दशरथ गागराई

खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के निशाने पर कोड़ा दंपती रहे. श्री गागराई ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है. बच्चों को शिक्षा दिलाने का काम कर रही है. हेमंत सोरेन ने 1932 का खतियान लागू करना चाहा. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही. कोड़ा दंपती ने हमेशा विरोध किया. इंडिया गठबंधन ने उन्हें लोकसभा में भेजा. सांसद गीता कोड़ा पार्टी छोड़कर भाजपा में चली गयी.

Also Read : झारखंड : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मरांगबुरु व जाहेर आयो के चरणों में माथा टेका, पारंपरिक वेशभूषा में आए नजर

मानकी-मुंडा को सम्मान राशि मिले : सुखराम

चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि डिग्री कॉलेज को लेकर बंदगांव के लोग काफी उत्साहित हैं. यह नक्सल प्रभावित बीहड़ क्षेत्र है. हमारी सरकार बुनियादी सुविधाएं दे रही है. मुख्यमंत्री से मानकी-मुंडाओं को सम्मान राशि देने के लिए वकालत की.

हेमंत के काम को आगे बढ़ा रहे सीएम : जोबा

विधायक जोबा मांझी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अंतिम पायदान के लोगों के उत्थान के लिये सोचा, उसे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं.

जनजातीय बच्चे मातृभाषा में पढ़ेंगे : दीपक बिरुवा

शिक्षा एवं आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि अब जनजातीय समाज के बच्चे अपनी मातृभाषा में शिक्षा ग्रहण करेंगे. शिक्षकों की बहाली सरकार जल्द करेगी. साहित्यिक एकेडमी को मान्यता देने पर काम चल रहा है. सरकार गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ करेगी. उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री की गयी है.

तीन जगह बने थे पार्किंग स्थल

समारोह में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य कर सीएम का स्वागत किया. महिलाओं के लिये खूंटखांटी मैदान में पेयजल व जलपान की व्यवस्था थी. जेएसएलपीएस की महिलाओं को लाने क लिये बसों व चार पहिया वाहनों की व्यवस्था थी. इन वाहनों के लिये खूंटखांटी मैदान, आइटीआइ परिसर व सिकुरसाई मैदान में पार्किंग की व्यवस्था थी.

इस अवसर पर कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केसरी, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर व डीआइजी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola