गोपालगंज में युवक की गला रेतकर हत्या, शव को जलाने की कोशिश, पुलिस ने जब्त किया अधजला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2022 11:54 AM
जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है. बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. गोपालगंज के कुचायकोट के गोपालपुर थाने क्षेत्र के गद्दी टोला देउरवा गांव में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है.
गोपालगंज. जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है. बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. गोपालगंज के कुचायकोट के गोपालपुर थाने क्षेत्र के गद्दी टोला देउरवा गांव में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है.
इतना ही नहीं हत्या के बाद अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने की कोशिश भी की, लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलने के बाद अपराधी लाश छोड़कर भाग गये. मृतक किशोर की पहचान रामप्रसाद मद्धेशिया के पुत्र अनूप कुमार के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को जब युवक की हत्या और शव जलाने की सूचना मिली तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि जले हुए पुआल में शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने अधजला शव को कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस जांच में जुट गयी है. अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई रंजिश नहीं है. पुलिस मर्डर के हर एंगल से छानबीन कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल के पास से शराब की बोतल भी बरामद की है. स्थानीय लोग इस वारदात के बाद आक्रोशित है.
उनका कहना है कि पुलिस हत्या की जांच का आश्वासन देकर चली जाती है और दूसरा वारदात हो जाता है. पिछले कई हत्याओं में ऐसा ही होता आ रहा है. पुलिस अब तक किसी मामले में हत्यारों का सूराग नहीं तलाश पायी है. अपराध बेलगाम बढ़ता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










