यास तूफान का हवाई सेवा पर दिखा असर, पटना एयरपोर्ट से 62 फ्लाइटें रहीं रद्द

Updated at : 27 May 2021 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
यास तूफान का हवाई सेवा पर दिखा असर, पटना एयरपोर्ट से 62 फ्लाइटें रहीं रद्द

यास का असर पटना एयरपोर्ट से परिचालित होने वाले विमानों पर भी बुधवार को भरपूर दिखा. इसकी वजह से कोलकाता आने जाने वाली दो जोड़ी फ्लाइटों समेत 62 (31 जोड़ी) फ्लाइटें रद्द रहीं.

विज्ञापन

पटना . यास का असर पटना एयरपोर्ट से परिचालित होने वाले विमानों पर भी बुधवार को भरपूर दिखा. इसकी वजह से कोलकाता आने जाने वाली दो जोड़ी फ्लाइटों समेत 62 (31 जोड़ी) फ्लाइटें रद्द रहीं.

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी की मानें तो तूफान के साथ साथ यात्रियों की कमी भी फ्लाइटों की संख्या कम होने की बड़ी वजह रही. पिछले 20 दिनों से कोरोना के कारण विमान यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई है.

इसके कारण विमानों का परिचालन घाटे का सौदा हो गया है और फ्लाइट ऑपरेशन को रद्द करने का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रतिदिन 10-15 जोड़ी फ्लाइटों को यात्रियों की कमी के कारण रद्द कर दिया जा रहा है.

उपर से चक्रवाती तूफान का असर भी सिर चढ़कर बोलने लगा है और इसके कारण बुधवार को 31 जोड़ी विमानों का परिचालन रद्द कर दिया गया. कोलकाता आने जाने वाली दो जोड़़ी फ्लाइटें शामिल थी. चर्चा रही कि अगले तीन दिनों तक 21 जोड़ी फ्लाइटें रद्द रहेंगी. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी.

विदित हो कि पहले पटना एयरपोर्ट से 48 जोड़ी विमानों का परिचालन किया जा रहा था जबकि बुधवार को केवल 17 जोड़ी विमानों का परिचालन हुआ. इनसे 1717 यात्री आये और 2040 यात्री गये. गुरुवार से 21 जोड़ी फ्लाइटें रद्द होने पर इनकी संख्या 27 जोड़ी रह जायेगी.

रद्द रहने वाली फ्लाइटें

पटना दिल्ली : G8132, 6E2167, 6E2193, SG390, G8229, G82512, G8144, पटना बेंगलुरु : G8273, पटना रांची: 6E924, पटना मुंबई : SG377, पटना चेन्नई: 6E925, पटना कोलकाता : 6E342

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन