World AIDS Day: बिहार के इस जिले में तेजी से पांव पसार रहा AIDS, टैटू बनवाने से भी लोग हो रहे संक्रमित

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Dec 2024 8:39 AM

विज्ञापन

World AIDS Day: पूरे विश्व में 1 दिसंबर यानि आज विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं बिहार के गोपालगंज में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

विज्ञापन

World AIDS Day: पूरे विश्व में 1 दिसंबर यानि आज विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान संक्रमण से बचने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं बिहार के गोपालगंज में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक यानि 6 माह में 228 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.

बता दें कि बिहार के गोपालगंज में कुल 3200 मरीज ऐसे हैं जो एआरटी सेंटर से प्रतिमाह एड्स की दवा ले रहे हैं. इन मरीजों की काउंसलिंग और दवा नियमित रूप से चल रही है. वहां के चिकित्सक लोगों से जांच को लेकर अपील कर रहे हैं. लोग डर से जांच कम करा रहे हैं. जांच में बढ़ोतरी होगी तो मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है. मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है.

बिहार के कई जिलों में अब तक एड्स के मरीज मिले हैं. प्रदेश में 3 हजार 583 से ज्यादा लोग एचआईवी संक्रमण से संक्रमित हैं. बिहार में सबसे अधिक HIV मरीजों की संख्या पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले में मिली है.

इंजेक्शन और समलैंगिकता के कारण बढ़ा संक्रमण दर

नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (नाको) की रिपोर्ट के अनुसार इंजेक्शन और समलैंगिकता के कारण संक्रम‍ित होने की दर बढ़ रही है. इंजेक्शन से संक्रमित होने की दर 2010 में 4.5 गुना हो गई थी. हालांकि, 2017 में यह फिर घटकर एक प्रतिशत से कम पर आ गई थी. वहीं समलैंगिकता के कारण एचआइवी संक्रमण दर 2010 में 4.2 प्रतिशत था जो कि 2017 में घटकर 3.6 हो गया है.

Also Read: बिहार में एजेंट के जरिए किया जा रहा धर्मांतरण, मुफ्त शिक्षा और रोजगार का दिया जा रहा प्रलोभन

टैटू से भी बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

नाको के अनुसार अब भी इन्हीं दो कारणों की वजह से लोग एड्स की चपेट में आ रहे हैं. इंजेक्शन से ड्रग्स लेने, संक्रमित सिरिंज के प्रयाेग और टैटू बनवाने से भी लोग संक्रमित हो रहे हैं. क्योंकि टैटू बनाने में सूई का इस्तेमाल किया जाता है. एक ही सूई से कई लोगों का टैटू बना दिया जाता है. जिससे लोग संक्रमित हो जाते हैं.

2010 के बाद से प्रदेश में एचआइवी संक्रमितों की संख्या में 27 प्रतिशत तक की कमी आई है. लेकिन कुल संक्रमितों के मामले में यह महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के बाद तीसरे नंबर पर है. प्रदेश में संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 0.22 प्रतिशत से कम है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन