ePaper

Women Scheme Bihar: हर महिला को मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानें कैसे मिलेगा योजना का फायदा

Updated at : 02 Sep 2025 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Every woman will get 10 thousand rupees

Every woman will get 10 thousand rupees

Women Scheme Bihar: नीतीश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर इच्छुक महिला को पहले चरण में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे.

विज्ञापन

Women Scheme Bihar: बिहार सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है. इसके लिए मार्गदर्शिका जारी कर दी गई है.

ग्रामीण और शहरी महिलाओं के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ऑफलाइन आवेदन करेंगी, जबकि शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है.

योजना की शुरुआत और उद्देश्य

29 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना को मंजूरी दी थी. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. योजना के पहले चरण में महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके बाद छह महीने में उनके काम का आकलन कर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी.

आवेदन से पहले ये शर्तें जरूरी

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा के मुताबिक, योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो जीविका से जुड़ी होंगी. आवेदिका की उम्र 18 से 60 साल होनी चाहिए. पति या आवेदिका आयकर दाता की श्रेणी में नहीं होने चाहिए. अविवाहित महिलाएं भी इसका लाभ ले सकती हैं, बशर्ते माता-पिता जीवित न हों.

ग्रामीण और शहरी महिलाओं के लिए अलग नियम

ग्रामीण महिलाओं को अपने संकुल स्तरीय संघ में आवेदन करना होगा. ग्राम संगठन की विशेष बैठक में आवेदन लिए जाएंगे और फिर प्रखंड परियोजना इकाई के माध्यम से इन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. जांच पूरी होने के बाद राशि सीधे लाभुक के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी. शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होगी, जिसके लिए विशेष पोर्टल बनाया जा रहा है.

किन कार्यों के लिए मिलेगा पैसा

योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसमें फल और सब्जी की दुकान, डेयरी, किराना स्टोर, कपड़ा या फुटवियर की दुकान, मोबाइल रिपेयरिंग, फोटोकॉपी-स्टेशनरी, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, बकरी व मुर्गी पालन जैसे काम शामिल हैं.

Also Read: Pitr Paksh Mela: मोक्ष नगरी गयाजी में पितृपक्ष महाकुंभ, शाही इंतजाम, दिव्य नजारे और हाईटेक व्यवस्था

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन