Bihar News: ब्वायफ्रेंड के साथ पकड़ी गयी पत्नी तो पति ने मार दी गोली, पुलिस के डर से परिजन फरार

Bihar News नरेंद्र रामपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है. प्रीति तीन दिन पहले रात में कथा सुनने गयी थी.
Bihar News: बिहार के पटना के पास नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्ररामपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब भागवत कथा के दौरान पति ने पत्नी को उसके ब्वायफ्रेंड के साथ देख लिया. गुस्से में आकर पति ने पत्नी को गोली मार दी. गोली लगते ही पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गयी. गोली की आवाज सुन पड़ोसी और परिजन पहुंचे और महिला को बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. गोली उसके सिर में लगी है. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
जिसकी पहचान नरेंद्ररामपुर निवासी सोनू यादव की पत्नी प्रीति कुमारी (27 वर्ष) के रूप में हुई है. यह घटना बुधवार की रात की है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची तो आरोपित पति समेत परिजन भी वहां से फरार हो गये. पुलिस ने गांव में पहुंच कर लोगों से पूछताछ की. बताया जाता है कि धनरूआ निवासी प्रीति कुमारी की शादी 2012 में सोनू के साथ हुई थी. शादी के बाद प्रीति को दो पुत्र भी है.
नरेंद्र रामपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है. प्रीति तीन दिन पहले रात में कथा सुनने गयी थी. इसी दौरान प्रीति अपने ब्वायफ्रेंड के साथ थी और पति सोनू ने देख लिया और पत्नी को दूसरे युवक से मिलना पति को नागवार गुजर गया. इसी बात पर सोनू आगबबूला हो गया और पत्नी प्रीति कुमारी को सिर में गोली मार दी.
थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि पुलिस अस्पताल में जख्मी महिला से फर्द बयान के लिए पहुंची तो परिजन अस्पताल से फरार हो गये है. जख्मी महिला बोलने की स्थिति में नहीं है. अभी तक इस मामले में किसी की तरफ से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है फिर भी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




