ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के कई शहरों में अचानक बिगड़ा मौसम, तेज बारिश का अलर्ट जारी

Updated at : 01 Oct 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतकि तस्वीर

सांकेतकि तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार की राजधानी पटना समेत 12 जिलों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है. बारिश को ध्यान में रखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से घर से न निकालने और बेहद जरूरी होने पर ही बाहर जाने की अपील की है. मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार दोपहर में नोटिफिकेशन जारी करके बताया कि आज देर शाम तक बिहार के कई शहरों में जोरदार बारिश होने की संभावना है. ऐसा बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव के कारण हो हुआ है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है और 2 से 7 अक्टूबर तक भारी से अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है. यह बारिश न सिर्फ उमस से राहत दिलाएगी बल्कि लोगों के लिए चुनौतियां भी खड़ी कर सकती है.

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट 

मौसम विभाग की तरफ से जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें बेगूसराय, जहानाबाद, बेतिया, जमुई, बांका, दरभंगा, मधुबनी, पटना समेत 12 जिलों का नाम शामिल है. बुधवार शाम को आंधी, बिजली और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पटना, सहरसा, गोपालगंज, भागलपुर और छपरा समेत अन्य जगहों पर भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहने की आशंका है.

7 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. राज्य में 6-7 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बरसात और वज्रपात की आशंका है. खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. साथ ही भारी बारिश से उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है, ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बदलते मौसम का असर

सितंबर के आखिरी दिन तेज धूप और पसीना बहाने वाली गर्मी ने बिहारवासियों को बेहाल कर दिया. पटना समेत कई जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री तक जा पहुंचा था. अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का रंग बदल चुका है. सीमांचल के जिलों में आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है और अगले कुछ दिनों में यह पूरे बिहार को अपनी गिरफ्त में ले लेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: पवन सिंह के NDA में शामिल होने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, ‘बिखरा वोट एकजुट करेंगे’

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन