Video: 'आवास पर नहीं मिलती हूं', पूर्व राज्यपाल से बहस करने वाली IPS स्वीटी को मिली अब पटना की कमान

निखिल कुमार स्वीटी से मिलने पहुंचे थे. काफी देर तक उनको इंतजार कराया गया. उनसे बिना मिले एसडीपीओ स्वीटी अपने आवास से निकलने लगीं. काफी मिन्नत करने के बाद वो निखिल कुमार से मिलने को तैयार हुईं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो औरंगाबाद एसडीपीओ स्वीटी सहरावत और रिटायर्ड आईपीएस और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के बीच हुए संवाद का है. वीडियो में एसडीपीओ स्वीटी सहरावत रिटायर्ड आईपीएस और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से साफ साफ कह रही हैं कि ‘मुझसे ऐसे बात मत करिए. मैं आवास पर नहीं मिलती हूं’ मैं लोगों को अपने पर्सनल स्पेस में अलाउ नहीं करती हूं. ये मेरा ऑफिस नहीं है और मैं यहां सबसे नहीं मिल सकती हूं.’ वायरल वीडियो 4 सितंबर का बताया जा रहा है. 13 सितंबर को स्वीटी का एसडीपीओ औरंगाबाद से पटना ट्रांसफर होने के बाद यह वीडियो फिर से वायरल होने लगा है. स्वीटी को पटना सदर एसडीपीओ की जिम्मेवारी दी गई है.
https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1698770655905554770
दरअसल, रिटायर्ड आईपीएस और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार चोरी की घटनाओं की शिकायत लेकर एसडीपीओ से मिलने उनके आवास पर गए थे. तब स्वीटी ने उनसे कहा था कि अपने आवास पर मैं किसी से नहीं मिलती हूं. उनके इस व्यवहार को लेकर कई प्रकार की चर्चा हुई थी. अब उनके इस ट्रांसफर को इसी जोड़कर देखा जा रहा है. इंजीनियर की नौकरी छोड़कर 2019 में स्वीटी सहरावत ने यूपीएससी क्रैक किया था. इसके बाद वो बिहार कैडर की अधिकारी बनीं. स्वीटी का ऑल इंडिया रैंक 187 था. स्वीटी के पिता दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल थे, 2013 में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी. स्वीटी ने इसके बाद दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बी.टेक किया और फिर उसने यूपीएससी क्रैक किया.
निखिल कुमार कांग्रेस के सीनियर नेता हैं. अपने क्षेत्र (औरंगाबाद) में चोरी की बढ़ती घटनाओं की शिकायत लेकर निखिल कुमार उनसे मिलने गए थे. पहले तो निखिल कुमार को इंतजार कराया गया फिर जब एसडीपीओ निकलने लगीं तो काफी मिन्नत के बाद मिलने को तैयार हुईं, उसी दरम्यान दोनों की बीच तीखी बहस हुई थी. दोनों के बीच बहस का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




