ePaper

दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, होली के मौके पर रेलवे ने दिया तोहफा

Updated at : 06 Mar 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
वंदे भारत की फाइल फोटो

वंदे भारत की फाइल फोटो

होली के मौके पर घर आने वाले लोगों को सीट की समस्या न हो. इसके लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है.

विज्ञापन

होली के मौके पर राजधानी दिल्ली से यूपी-बिहार आने वाले लोगों को भारतीय रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे ने होली के मौके पर स्पेशल ट्रेनों के संचलान का ऐलान किया है. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने गुरुवार को बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इसके अलावा आनंद विहार से राजगीर और अन्य शहरों के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. 

वंदे भारत की फाइल फोटो
वंदे भारत की फाइल फोटो

नई दिल्ली से पटना जंक्शन पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

सरस्वती चंद्र ने गुरुवार को बताया कि नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल (02436-02435) 08 मार्च से 20 मार्च तक (सोमवार को छोड़कर) नई दिल्ली से सुबह 08:30 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 10:30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 09 मार्च से 21 मार्च तक (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 05:30 बजे पटना से प्रस्थान कर उसी दिन रात 8:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. होली से पहले यूपी-बिहार आने वाले लोगों और पर्व के बाद वापस काम पर लौटने वालों की सुविधा के लिए ये ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

7 मार्च से 17 मार्च तक चलेगी दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल

उन्होंने कहा कि दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (04062-04061) 07 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन रात 23:55 बजे दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन शाम 4 बजकर 40 मिनट पर पटना पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 7 मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन पटना से शाम 5:50 बजे खुलेगी और अगले दिन 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी. 

आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल का ऐलान

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (04070-04069) 7, 11, 14 और 18 मार्च को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रात 12 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और उसी दिन शाम 7:50 बजे राजगीर पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि वापसी में यह ट्रेन 7, 11, 14 और 18 मार्च को रात 11:30 बजे राजगीर से खुलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इसके अलावा भी कुछ अन्य ट्रेनें बिहार के लिए चलाई जा रही हैं. 

इसे भी पढ़ें: शराबबंदी को लेकर तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो कानून में करेंगे बदलाव

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रंशात किशोर, खुद किया ऐलान

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन