तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देने वाला कुख्यात सोना लुटेरा मनीष गिरफ्तार, एसटीएफ ने वैशाली से दबोचा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Mar 2025 9:53 AM
सांकेतिक तस्वीर
Crime News: एसटीएफ ने बुधवार सुबह वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय सोना लुटेरा मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देकर भाग रहे मनीष पर कई ज्वेलरी शॉप लूटने का आरोप था. वह कुख्यात सुबोध सिंह गैंग का सदस्य है और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था.
Crime News: तीन राज्यों की पुलिस को महीनों से चकमा दे रहा कुख्यात सोना लुटेरा मनीष कुमार बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है. एसटीएफ ने उसे वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से दबोचा है. जानकारी के मुताबिक, मनीष मंगलवार की रात ही गांव पहुंचा था और एक रिश्तेदार के घर रुका हुआ था. गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने तीन बजे बुधवार की सुबह छापेमारी कर उसे धर दबोचा.
अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े तार
मनीष कुमार कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह गैंग का सदस्य बताया जा रहा है. यह गैंग बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी में सक्रिय रहा है. गिरोह का सरगना सुबोध सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल के बैरकपुर जेल में बंद है. वहीं, एसटीएफ ने पिछले साल नवंबर में इस गिरोह के एक अन्य बदमाश बिनोद को भी गिरफ्तार किया था.
बड़े शहरों में उड़ाते थे लूट का पैसा
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, मनीष और उसके साथियों ने पिछले साल 23 अगस्त को राजस्थान के राजसमंद में दो किलो सोना और 25 लाख रुपये नकद लूटे थे. इसके बाद 8 नवंबर को हरियाणा के यमुनानगर में एक ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के गहने लूटे. इससे पहले, बिहार के हाजीपुर में भी एक बड़ी लूट को अंजाम दिया था. लूट के बाद गिरोह के सदस्य आपस में सोना बांट लेते और अलग-अलग शहरों में छिप जाते थे. फिर सोना बेचकर बड़े शहरों में ऐश किया करते थे.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी
तीन महीने से चल रही थी तलाश
मनीष की गिरफ्तारी एसटीएफ के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. क्योंकि पिछले तीन महीनों से उसकी तलाश की जा रही थी. वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी में पुलिस को चकमा दे रहा था. फिलहाल, एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है, ताकि गैंग से जुड़े बाकी सदस्यों का भी पता लगाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










