बिहार में शादी के चार दिन बाद दूल्हे ने की खुदकुशी, तिलक के बाद पत्नी से हुई थी कहासुनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Mar 2025 11:04 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Suicide News: वैशाली में एक नवविवाहित दूल्हे ने शादी के चार दिन बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिवार का कहना है कि वह शादी से खुश नहीं था और तिलक के बाद से ही मानसिक तनाव में था.

विज्ञापन

Suicide News: बिहार के वैशाली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां शादी के महज चार दिन बाद ही दूल्हे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान छपरा जिले के महमदपुर मठिया निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार भारती के रूप में हुई है. यह घटना चकसुल्तानी बलवा कुंवारी गांव की है.

पिता को हुआ अनहोनी का शक

रवि की शादी 24 फरवरी को जलालपुर की एक लड़की से हुई थी. पिता अशोक भारती ने बताया कि 27 फरवरी को रवि बैंक के काम का बहाना बनाकर हाजीपुर चला आया और इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया. अनहोनी की आशंका में जब परिवार हाजीपुर स्थित घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. पड़ोसियों की मदद से जब घर में प्रवेश किया गया, तो रवि का शव बेड पर पड़ा मिला.

शादी से खुश नहीं था रवि, थाने की धमकी से था परेशान

परिजनों के मुताबिक, रवि शादी से पहले ही असमंजस में था. तिलक के बाद उसकी होने वाली पत्नी से फोन पर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया था. लड़की के परिजनों ने इस पर मांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिससे रवि मानसिक रूप से दबाव में आ गया. समाज और पुलिस के समझाने के बाद उसने शादी तो कर ली, लेकिन चार दिन बाद ही अपनी जान दे दी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

पुलिस कर रही जांच, परिवार ने नहीं लगाए कोई आरोप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगाया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन