वैशाली में अपनी शादी का कार्ड बांटने गए युवक की हाइवा से टक्कर, दर्दनाक हादसे में मौत
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 21 Nov 2024 6:04 PM
Bihar News
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में एक युवक अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटते हुए सड़क हादसे का शिकार हो गया.
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में एक युवक अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटते हुए सड़क हादसे का शिकार हो गया. यह घटना बेलसर मुख्य मार्ग पर घोरावल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के पास हुई, जब तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक युवक की पहचान
मृतक युवक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है. वह अपने भाई राजेश कुमार के साथ शादी का निमंत्रण बांटने के लिए घर से निकला था. सोनू की शादी 25 नवंबर को मुजफ्फरपुर जिले के गौंशी गांव में होनी थी, और इस दिन के लिए घर में उत्सव की तैयारियाँ चल रही थीं. लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया.
ये भी पढ़े: बिहार के इस जिले से फर्जी मैडम जी का बड़ा खेल, 18 महिला शिक्षिकाओं की नौकरी रद्द
आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी और आगजनी की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










