29 सितंबर से छपरा से आनंद बिहार तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, देखें टाइमिंग और रूट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Sep 2025 8:11 PM
अमृत भारत एक्सप्रेस
Amrit Bharat Train: पूर्वोत्तर रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस 29 सितंबर से शुरू होगी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह छपरा से दिल्ली के बीच चलेगी. आइये इस ट्रेन की टाइमिंग और रूट बारे में जानते हैं.
Amrit Bharat Train: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 29 सितंबर को पूर्वोत्तर रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) का उद्घाटन करेंगे. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 05133 छपरा-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. त्योहारों के समय यह नई ट्रेन यात्रियों के सफर को आसान बनाएगी. यह ट्रेन लेटेस्ट तकनीक से तैयार नए जेनरेशन का मॉडल है. इसमें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यह ट्रेन छपरा से निकल के बिहार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे से दिल्ली तक जाएगी. शुरुआती फेज में यह ट्रेन सप्ताह में केवल दो दिन चलेगी.
टाइमिंग और रूट के बारे में जानिए
यह ट्रेन हर सोमवार को छपरा से सुबह 11:00 बजे निकलेगी. इसके बाद यह सिवान 12:00 बजे, थावे 12:35 बजे, तमकुही रोड 1:07 बजे, पडरौना 1:47 बजे, कप्तानगंज 2:20 बजे, गोरखपुर 3:30 बजे, खलीलाबाद 4:07 बजे, बस्ती 4:50 बजे, बभनान 5:17 बजे, मनकापुर 6:00 बजे, गोंडा 6:40 बजे, बाराबंकी 8:05 बजे, बादशाह नगर 9:07 बजे और ऐशबाग 9:50 बजे पहुंचेगी. इसके बाद रात 11:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. अगले दिन सुबह 1:47 बजे इटावा से निकल कर यह ट्रेन सुबह 8:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जानिए किराया और सुविधा के बारे में
अमृत भारत एक्सप्रेस को मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इस ट्रेन में एसी क्लास नहीं है. इसके अलावा इसमें सभी लेटेस्ट सुविधा है. इस ट्रेन में यात्रा करना किफायती भी है. यात्रियों को लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी 500 रुपये से कम किराये में तय करेंगे.
वाराणसी रेल मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस यात्रियों के लिए यह अमृत काल में एक बड़ी सौगात है. यह ट्रेन आम लोगों को सस्ती और आरामदायक सफर देगी.
इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव का फोन नंबर किया ब्लॉक! इस बात से हुए थे नाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










