आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेल मार्ग पर परिचालन बाधित

वैशाली : बिहार के सोनपुर रेल मंडल के तहत हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल लाइन को आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह दस बजे से बाधित कर रखा है. सैकड़ों की संख्या में घोसवर स्टेशन पर जमा हुए ग्रामीणों ने ट्रेन परिचालन को पूरी तरह बाधित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक वैशाली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां की तहां […]
वैशाली : बिहार के सोनपुर रेल मंडल के तहत हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल लाइन को आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह दस बजे से बाधित कर रखा है. सैकड़ों की संख्या में घोसवर स्टेशन पर जमा हुए ग्रामीणों ने ट्रेन परिचालन को पूरी तरह बाधित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक वैशाली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां की तहां रुकी हुई हैं. इसकी वजह से रेल यात्री काफी परेशान हैं. बताया जा रहा है कि रेलवे के वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है लेकिन अभी तक परिचालन शुरू नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि ग्रामीण जमीन के बदले नौकरी की मांग कर रहे हैं.
रेल अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सोनपुर मंडल ने ट्रेन को बदले हुए रूट से चलाने की अनुमति मांगी है.
यह भी पढ़ें-
मुजफ्फरपुर से पटना के लिए मिले सीधी ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




