हाजीपुर और लालगंज में आज होगा मतदान

Updated at : 21 May 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर और लालगंज में आज होगा मतदान

हाजीपुर : जिले में नगर निकाय चुनाव के इंतजार की घड़ी समाप्त हो गयी. इसके लिए रविवार को मतदान होगा. मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव निशान पर बटन दबायेंगे. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. जिले के हाजीपुर नगर पर्षद में एक लाख 21 हजार […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिले में नगर निकाय चुनाव के इंतजार की घड़ी समाप्त हो गयी. इसके लिए रविवार को मतदान होगा. मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव निशान पर बटन दबायेंगे. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. जिले के हाजीपुर नगर पर्षद में एक लाख 21 हजार 46 मतदाता एवं लालगंज नगर पंचायत में 25 हजार 994 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. हाजीपुर के 38 वार्डों में कुल 267 उम्मीदवार तथा लालगंज के 19 वार्डों में कुल 99 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं.

रविवार को मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे. स्थानीय चुनाव होने के कारण दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में भारी मतदान होने की संभावना जतायी गयी है. इधर शनिवार को नगर के सभी वार्डों में उम्मीदवार और उनके समर्थक अपने पक्ष में पड़ने वाले वोटों का हिसाब-किताब लगाते रहे. गुणा-भाग में लोग लगे रहे. मतदान को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गयी. चौक-चौराहों पर जीत और हार के कयास लगाये जाते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन