सोनपुर में ट्रेनिंग से लौट रहे हवलदार की हुई मौत

हाजीपुर : गया में पदस्थापित जीआरपी के एक हवलदार की मंगलवार को सोनपुर स्टेशन के पास ट्रेन में ही अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गयी. मृतक हवलदार मो. कैसर अली भागलपुर जिले का रहनेवाला बताया गया है. जानकारी के अनुसार वह सीवान किसी विभागीय प्रशिक्षण को लेकर गया हुआ था. मंगलवार को मौर्य […]
हाजीपुर : गया में पदस्थापित जीआरपी के एक हवलदार की मंगलवार को सोनपुर स्टेशन के पास ट्रेन में ही अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गयी. मृतक हवलदार मो. कैसर अली भागलपुर जिले का रहनेवाला बताया गया है. जानकारी के अनुसार वह सीवान किसी विभागीय प्रशिक्षण को लेकर गया हुआ था. मंगलवार को मौर्य एक्सप्रेस से हाजीपुर लौट रहे थे.
जीआरपी के उक्त हवलदार को हाजीपुर स्टेशन पर उतर कर गया के लिए गाड़ी पकड़नी थी. इसी बीच सोनपुर स्टेशन के पास ट्रेन में ही तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गयी. साथी यात्री जब तक इसकी सूचना किसी को देते, तब तक ट्रेन हाजीपुर पहुंच चुकी थी. स्टेशन पर साथी यात्रियों ने हवलदार की मौत की सूचना स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




