दो व्यवसायियों को लूटनेवाला अपराधी धराया
Updated at : 15 May 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. सदर थाने की पुलिस ने लूटकांड में शामिल मामू उर्फ मुन्ना को किया गिरफ्तार हाजीपुर : 21 व 24 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र में हुए मछली व स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड के शातिर अपराधी मामू उर्फ मुन्ना कुमार को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अपराधी मुन्ना को गिरफ्तार करने के बाद […]
विज्ञापन
कार्रवाई. सदर थाने की पुलिस ने लूटकांड में शामिल मामू उर्फ मुन्ना को किया गिरफ्तार
हाजीपुर : 21 व 24 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र में हुए मछली व स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड के शातिर अपराधी मामू उर्फ मुन्ना कुमार को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अपराधी मुन्ना को गिरफ्तार करने के बाद सदर थाने की पुलिस के समक्ष उसका बयान दर्ज किया गया और उसके बाद उसे नगर थाने को सौंप दिया गया.
नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने रविवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सदर थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी के दौरान अपराधी को सदर थाना क्षेत्र के हरौली भट्ठी के समीप से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी मुन्ना के द्वारा दिये गये बयान में कहा गया है कि दोनों लूटकांड में उसके साथ और दो अपराधी थे.
स्वर्ण व मछली व्यवसायी लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों में से एक संजीत को 29 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. मुन्ना के अनुसार संजीत ने दोनों लूटकांड में लाइनर का काम किया था.हालांकि 21 अप्रैल को नगर थाने के अंजानपीर चौक पर हुए स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड में संजीत लाइनर का काम करने के साथ-साथ घटनास्थल पर अपराधियों के साथ मौजूद भी था.मछली व्यवसायी लूटकांड में उसने सिर्फ लाइनर का काम किया था. वारदात को अंजाम देते वक्त वह कहीं अलग स्थान से नजर रख रहा था. तीसरा अपराधी छोटू राय अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. गिरफ्तार मुन्ना गोरौल थाना क्षेत्र के बबन टोला का रहने वाला है.वहीं संजीत और छोटू राय दोनों सदर थाना क्षेत्र के चकसकरा गांव के रहनेवाले हैं.
मछली व स्वर्ण व्यवसायी लूटकांडों का हुआ खुलासा, हरौली गांव स्थित भट्ठी के पास पकड़ा गया
क्या था मामला
बीते 21 अप्रैल को स्वर्ण व्यवसायी प्रवीण कुमार अपने भाई के साथ बाइक से देर शाम नगर थाने के अंजानपीर चौक स्थित अपनी आभूषण की दुकान बंद कर करीब चार लाख के जेवरात के साथ बागमुसा स्थित अपने घर के लिए चले थे. इसी बीच अंजानपीर चौक पर मुन्ना सहित तीन अपराधियों ने गोली मार कर सभी जेवरात लूट लिये थे.अपराधियों ने उक्त स्वर्ण व्यवसायी को दो गोली मारी थी.वारदात को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले थे.उधर, बीते 24 अप्रैल को डाकबंगला रोड पर मछली व्यवसायी विनोद कुमार सिंह को भी बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार कर चार लाख रुपये लूट लिये थे.मछली व्यवसायी नवीन सिनेमा स्थित अपने घर से डाकबंगला रोड स्थित मछली आढ़त पर पैदल बैग में रुपये लेकर जा रहे थे. इसी बीच बाइक सवार अपराधी मुन्ना कुमार और छोटू राय ने घटना को अंजाम दिया था.
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
स्वर्ण व मछली व्यवसायी लूटकांड के एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. लूटकांड में शामिल तीन में से एक अपराधी पूर्व में जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार मुन्ना से मिली जानकारी के आधार पर लूटकांड के तीसरे अपराधी छोटू राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
सुनील कुमार,नगर थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




