गृहरक्षकों ने थाली पीट किया प्रदर्शन

Updated at : 13 May 2017 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
गृहरक्षकों ने थाली पीट किया प्रदर्शन

हाजीपुर : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिले के गृहरक्षकों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में थाली पीट कर प्रदर्शन किया. समान काम का समान वेतन और ड्यूटी पर वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित होमगार्डों ने स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम से थाली बजाते हुए रैली निकाली. शहर के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिले के गृहरक्षकों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में थाली पीट कर प्रदर्शन किया. समान काम का समान वेतन और ड्यूटी पर वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित होमगार्डों ने स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम से थाली बजाते हुए रैली निकाली.

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. सरकार के विरुद्ध नारे लगाये. प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के केंद्रीय प्रतिनिधि रामाशंकर भारती एवं दीप नारायण सिंह ने किया. प्रदर्शन के बाद स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच पर सभा की गयी. संघ के नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में समान काम का समान वेतन देने की मांग को लेकर राज्य के तमाम गृहरक्षक पिछले 64 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.

आंदोलन के दौरान पिछले दिनों राजभवन मार्च किया गया था. संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से वार्ता कर अपनी वाजिब मांगों से उन्हें अवगत कराया था. राज्यपाल के आश्वासन पर संघ ने अनिश्चितकालीन आंदोलन वापस लेते हुए ड्यूटी पर लौटने का निर्णय लिया था.

राज्य सरकार की कथित हठधर्मिता के कारण फिर से आंदोलन को बाध्य होना पड़ा.
संघ ने राज्य सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि होमगार्डों की मांगें पूरी करने की बात तो दूर, हड़ताल से लौटने के बाद इन्हें कर्तव्य पर भी वापस नहीं लिया जा रहा. होमगार्डों के सामने सड़क पर धूल फांकने की नौबत आ गयी है. गृहरक्षकों के परिजन भुखमरी के कगार पर आ गये हैं. सरकार ने यदि अविलंब कर्तव्य पर वापस नहीं लिया, तो 15 मई को करो या मरो के नारे के साथ पटना में प्रदर्शन किया जायेगा. सभा की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सोनेलाल सिंह ने की. सभा के अंत में गृहरक्षक रामजी राय की असामयिक मृत्यु पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर रघुवंश राय, कैलाश राय, राम प्रवेश सिंह, ज्वाला सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, विश्वनाथ सिंह समेत सैकड़ों गृहरक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन