अफसरों की मौजूदगी में शराब की गयी नष्ट

Updated at : 11 May 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
अफसरों की मौजूदगी में शराब की गयी नष्ट

हाजीपुर : दिग्घी स्थित पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में करोड़ों की शराब पर बुलडोजर चला कर उसे नष्ट कर पानी की तरह बहा दिया गया. पूर्वाह्न 11 बजे डीएम, एसपी, सदर एसडीओ एवं एएसपी की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई की गयी. काफी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : दिग्घी स्थित पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में करोड़ों की शराब पर बुलडोजर चला कर उसे नष्ट कर पानी की तरह बहा दिया गया. पूर्वाह्न 11 बजे डीएम, एसपी, सदर एसडीओ एवं एएसपी की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई की गयी. काफी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों की मौजूदगी वहां रही. बुधवार को नष्ट की गयी करोड़ों की शराब तस्करी कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लायी गयी थी.

कार्रवाई के वक्त जिला उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार एवं उनकी टीम भी मौजूद रही. मिली जानकारी के अनुसार 1954 कार्टन में रखी गयी 17 हजार 430 लीटर शराब को नष्ट किया गया. गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र के चकजमाल गांव से 19 फरवरी 2017 को 217 कार्टन शराब जब्त की गयी थी. नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार तीन नवंबर 2016 को स्थानीय कटरा मुहल्ले से 287 कार्टन, सराय थानाध्यक्ष रमण कुमार के अनुसार शीतल भकुरहर गांव से 21 अक्तूबर, 2016 को 230 कार्टन, भगवानपुर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या के अनुसार 27 फरवरी,

2017 को थाना क्षेत्र में एनएच-77 से 410 कार्टन, वैशाली थानाध्यक्ष सुमन कुमार के अनुसार 25 अक्तूबर, 2016 को रामपुर गांव से 233 कार्टन एवं महुआ थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद के अनुसार शर्मा गांव से 370 कार्टन 8 जनवरी, 2017 को छापेमारी कर जब्त की गयी थी.

थानाध्यक्षों ने बताया कि बुधवार को पुलिस लाइन में बुलडोजर चला कर नष्ट की गयी शराब तस्करी कर जिले में लायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन