युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बुलबुले की तरह शव मिलने से पूरे थाना क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. बुधवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के रजासन ग्राम में गंगा घाट किनारे एक युवती की हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के उधेश्य से पानी में फेंका पाया गया. शव मिलने की […]
बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बुलबुले की तरह शव मिलने से पूरे थाना क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. बुधवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के रजासन ग्राम में गंगा घाट किनारे एक युवती की हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के उधेश्य से पानी में फेंका पाया गया. शव मिलने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लोगो ने आशंका ब्यक्त किया कि सुनसान अज्ञात जगह पर युवती के शव को ठिकाना लगाना साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से ही हत्यारे ने किया होगा.
युवती का उम्र लगभग 20 वर्ष होने का अनुमान है. वहीं बीते एक पखवारे के अंदर मधुरापुर गंगा नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव ,दाउदनगर चंवर में एक कुँआ से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. लोगों का कहना है कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर लाश मिलने का सिलसिला जारी हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




