महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलने का लोगों ने लिया संकल्प
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हुआ कार्यक्रम हाजीपुर : जिले में श्रद्धा के साथ महात्मा बुद्ध की जयंती मनायी गयी. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर एवं जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. भगवान बुद्ध के संदेशों पर प्रकाश डाला गया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प […]
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हुआ कार्यक्रम
हाजीपुर : जिले में श्रद्धा के साथ महात्मा बुद्ध की जयंती मनायी गयी. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर एवं जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. भगवान बुद्ध के संदेशों पर प्रकाश डाला गया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. बुधवार की सुबह जिलाधिकारी रचना पाटिल, अनुमंडल पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. इंद्रदेव रंजन, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्द्धन आदि ने शहर के बुद्धमूर्ति चौक स्थित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. साथ ही प्रतिमा स्थल पर जिला कुशवाहा संघ ,
बुद्ध मिशन ऑफ इंडिया, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं वरीय नागरिक कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में जयंती समारोह का आयोजन हुआ. अनिल चन्द्र कुशवाहा, पंकज कुशवाह, विमल प्रसाद सिंह, योगेन्द्र प्रसाद दिनकर, राजेन्द्र कुमार बनफूल, विजय कृष्ण प्रकाश, विद्यानंद कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष इंदुभूषण सिंह समेत अन्य लोगों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.
गायत्री परिवार ने मनायी जयंती : नगर के गोशाला परिसर में गायत्री परिवार द्वारा भगवान बुद्ध की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर हवन यज्ञ किया गया. गायत्री परिवार के हरिनाथ गांधी ने भगवान बुद्ध के जीवन संदेश और उनकी महिमा पर प्रकाश डाला. प्रज्ञा महिल मंडल की शीला चौधरी बुद्ध को नारी जाति का उदाहरण बताया. मौके पर बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि मंत्र से विशेष आहुतियां दी गयी. कार्यक्रम में शशि भूषण प्रसाद, कैलाश प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे. उधर डिवाइन इंडिया साइंस एण्ड स्प्रिचुअल हैप्पीनेस एशोसिएशन की नगर स्थित शाखा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. आचार्य राजेश कुमार तिवारी ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में उमेश तिवारी, अमित ,शंकर कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










