अति प्राचीन मंदिर में लोगों ने की बुद्ध की पूजा

Updated at : 11 May 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
अति प्राचीन मंदिर में लोगों ने की बुद्ध की पूजा

गोरौल : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के महमदपुर पोझा पंचायत में स्थित भगवान बुद्ध के अति प्राचीन मंदिर में जाकर लोगो ने पूजा अर्चना की. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति के दर्शन किये. बताया जाता है कि यहां पर बहुत पहले भगवान बुद्ध की मूर्ति मिली थी, […]

विज्ञापन

गोरौल : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के महमदपुर पोझा पंचायत में स्थित भगवान बुद्ध के अति प्राचीन मंदिर में जाकर लोगो ने पूजा अर्चना की. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्ति के दर्शन किये. बताया जाता है कि यहां पर बहुत पहले भगवान बुद्ध की मूर्ति मिली थी, जिस पर ग्रामीणों का कहना था कि यह प्राचीन भगवान बुद्ध की मूर्ति जमीन से निकली है. उसी समय से स्थानीय लोगों ने उसी मूर्ति का पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं. ग्रामीणों के सहयोग से यहां एक मंदिर का निर्माण भी कराया गया है. पंचायत के पूर्व मुखिया राम करण राय सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इतनी पुरानी भगवान बुद्ध की यहां मूर्ति पायी गयी थी, लेकिन इसपर सरकार का कोई ध्यान नही दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन