मॉडल बनेगा जिले का सदर अस्पताल

Updated at : 11 May 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
मॉडल बनेगा जिले का सदर अस्पताल

कवायद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया अस्पताल का निरीक्षण हाजीपुर : जिले के सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्य के चयनित अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए शुरू की गयी कार्रवाई के तहत बुधवार को स्थानीय सदर अस्पताल में स्पॉट ओरिएन्टेशन का […]

विज्ञापन

कवायद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया अस्पताल का निरीक्षण

हाजीपुर : जिले के सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्य के चयनित अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए शुरू की गयी कार्रवाई के तहत बुधवार को स्थानीय सदर अस्पताल में स्पॉट ओरिएन्टेशन का कार्यक्रम हुआ. इसमें बीएमएसआइसीएल के अधिकारी के अलावे राज्य के नौ मॉडल जिलों के डीपीएम एवं अस्पताल प्रबंधक शामिल थे. एनएचएसआरसी के कोऑर्डिनेटर हिमांशु भूषण, सलाहकार अजीत सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के अभियंता आनंद ने टीम के सदस्यों के साथ मिलकर अस्पताल के अपग्रेडेशन की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया.
मालूम हो कि राज्य के नौ जिलों को मॉडल जिला के रूप में चयनित किया गया है, जहां के सदर अस्पताल को अपग्रेड कर मॉडल अस्पताल बनाया जाना है. इसके लिए वैशाली के अलावे पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सहरसा, भोजपुर, औरंगाबाद एवं बांका जिले का चयन किया गया है. टीम ने अस्पताल की व्यवस्था पर उठाये कई सवाल:सदर अस्पताल में स्पॉट ओरिएन्टेशन के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक की व्यवस्था का जायजा लिया. अस्पताल की व्यवस्था में कई प्रकार की विसंगतियां देख अधिकारियों ने आश्चर्य प्रकट किया. ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा वितरण केन्द्र को अलग-अलग स्थानों पर देख असंतोष प्रकट करते हुए अधिकारियों ने इस व्यवस्था को गलत ठहराया. उनका कहना था कि इससे मरीज नाहक परेशान होंगे. इमरजेंसी और जांच घर की व्यवस्था पर भी अधिकारियों ने सवाल उठाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन