चार वाहन लुटेरे हुए गिरफ्तार
Updated at : 05 May 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

एक लोडेड सिक्सर, दो गोलियां बरामद पुलिस ने लूटी गयी दो बाइकें भी की जब्त हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप पिकअप वैन लूट कर भाग रहे बाइक सवार वाहन लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा, जिनके पास से पुलिस को एक लोडेड सिक्सर […]
विज्ञापन
एक लोडेड सिक्सर, दो गोलियां बरामद
पुलिस ने लूटी गयी दो बाइकें भी की जब्त
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप पिकअप वैन लूट कर भाग रहे बाइक सवार वाहन लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा, जिनके पास से पुलिस को एक लोडेड सिक्सर व दो गोलियां एवं लूटी गयी दो बाइकें बरामद कीं. सदर थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मंगलवार की देर रात पातेपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बुजुर्ग गांव निवासी संजय कुमार, जो पिकअप वैन का चालक है, लालगंज से मिक्चर मशीन लाद कर पटना जा रहा था.
सदर थाना क्षेत्र के नौरगांबाद के समीप दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने पिकअप वैन को ओवरटेक कर रोक दिया. दो अपराधियों ने पिस्टल के बट से चालक के सिर पर वार कर पिकअप वैन लूट कर भाग निकले. चालक द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोग जुटे. रात्रि में गश्ती के दौरान पुलिस लोगों को हल्ला करते देख में जब पहुंची, तो चालक ने घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते की थानाध्यक्ष ने पुलिस की एक टीम को रामाशीष चौक ओवरब्रिज पर घेराबंदी करने को कहा.पुलिस ने घेराबंदी कर रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार अपराधियों को लूटे गये पिकअप वैन के साथ पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये अपरधियों में सुनील कुमार एवं चंदन कुमार गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कोआरी बुजुर्ग के रहने वाले हैं.तीसरा रघुवंश कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र व चौथा मखसुदन राय सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक का रहने वाला है. इस संबंध संजय कुमार ने पिकअप वैन लूट की घटना को लेकर एक मामला सदर थाने में दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




