अपहरण मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को ले छापा

Updated at : 28 Apr 2017 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को ले छापा

पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी के एक गांव से देह व्यापार कराने की नियत से एक 14 वर्षीया किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोपित किशोरी को बेच भी सकते हैं. अपहरण की यह घटना 25 अप्रैल की है. आरोपितों ने अपहरण की इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब किशोरी शौच […]

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी के एक गांव से देह व्यापार कराने की नियत से एक 14 वर्षीया किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोपित किशोरी को बेच भी सकते हैं. अपहरण की यह घटना 25 अप्रैल की है. आरोपितों ने अपहरण की इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब किशोरी शौच के लिए निकली थी.

उसके माता-पिता ने काफी खोजबीन की, परंतु पता नहीं चल सका है. थकहार कर किशोरी की मां ने बेलसर पुलिस से गुहार लगायी है. बेलसर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहृत की बरामदगी में जुट गयी. अपहरण का आरोप किशोरी के गांव के ही पांच व्यक्तियों पर लगा है. दर्ज प्राथमिकी में अपहृता की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 25 अप्रैल की सुबह शौच के लिए निकली थी. वापस नहीं लौटी. पता चला की कटारु गांव के सरोज कुमार, विनोद कुमार, रोहित कुमार, उपेंद्र सहनी एवं नंदलाल सहनी ने अपहरण कर लिया है.ओपी अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन