अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य की डीएम से शिकायत

Updated at : 28 Apr 2017 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य की डीएम से शिकायत

बिदुपुर : प्रखंड अंचल अंतर्गत मंसूरपुर चकसिकंदर सरकारी हाट में अवैध रूप से मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं नाला का निर्माण कार्य को रोकने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लिखित शिकायत की है. हाट के अतिक्रमण किये जाने से गत तीन वर्षों से नीलामी भी नहीं हो रही है, जिसके कारण सरकार को राजस्व […]

विज्ञापन

बिदुपुर : प्रखंड अंचल अंतर्गत मंसूरपुर चकसिकंदर सरकारी हाट में अवैध रूप से मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं नाला का निर्माण कार्य को रोकने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लिखित शिकायत की है. हाट के अतिक्रमण किये जाने से गत तीन वर्षों से नीलामी भी नहीं हो रही है, जिसके कारण सरकार को राजस्व को क्षति पहुंच रही है.

सरकार के एवं प्रशासन के स्तर से भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास नहीं किया गया. लोगों ने आरोप लगाया है कि हाट की भूमि पर पूर्व से जवाहर योजना से चबूतरे का निर्माण एवं ईंट सोलिंग की गयी थी. वर्तमान समय में उक्त चबूतरे को ध्वस्त कर हाट में की गयी सोलिंग को उखाड़ कर कार्य एजेंसी द्वारा लुटवा दिया गया,

जिसके कारण सरकार को लाखों रुपये की राजस्व क्षति पहुंची है. यह भी आरोप लगाया है कि उक्त हाट का कई वर्षों से डाक होती आ रही थी, लेकिन कुछ वर्षों से हाट की भूमि का अतिक्रमण किये जाने के कारण उक्त सैरात की डाक नहीं हो पायी. सरकारी हाट के चारों ओर सरक एवं नाले का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने डीएम से अविलंब निर्माण कार्य को रोकने तथा उक्त भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन