सात वर्षों से उद्घाटन की बाट जोह रहा स्कूल

Updated at : 21 Apr 2017 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
सात वर्षों से उद्घाटन की बाट जोह रहा स्कूल

भवन के कमरों के दरवाजे बने चुके हैं दीमक की खुराक भवन के चारों तरफ उपजे हैं घास-फूस हाजीपुर : सदर प्रखंड क्षेत्र की दयालपुर पंचायत में स्थित हाइस्कूल दयालपुर को वर्ष 2008 में प्लस टू स्कूल की मान्यता मिली थी.उसके बाद शीघ्र ही प्लस टू स्कूल के भवन का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो […]

विज्ञापन

भवन के कमरों के दरवाजे बने चुके हैं दीमक की खुराक

भवन के चारों तरफ उपजे हैं घास-फूस
हाजीपुर : सदर प्रखंड क्षेत्र की दयालपुर पंचायत में स्थित हाइस्कूल दयालपुर को वर्ष 2008 में प्लस टू स्कूल की मान्यता मिली थी.उसके बाद शीघ्र ही प्लस टू स्कूल के भवन का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया और वर्ष 2010 में भवन तैयार भी हो गया.लेकिन अब तक उसका उद्घाटन नहीं. करीब 20 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण हुआ. इसका तत्कालीन स्थानीय विधायक नित्यानंद राय ने निरीक्षण भी किया था. भवन निर्माण को लेकर मानकों व शर्तो के अनुकूल कार्य नहीं होने पर नाराजगी भी जतायी थी. साथ ही संवेदक पर कार्रवाई की बात भी कही थी.
पठन-पाठन भी उक्त स्कूल भवन में नहीं हो रहा है.भवन के चारों तरफ घास-फूस उपजने लगे हैं. भवन के कमरों में लगे दरवाजे दीमक की खुराक बन चुके हैं. कमरों के अंदर गंदगी भी पसरी है.हालांकि प्लस टू स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना है कि भवन का कभी-कभी इस्तेमाल होता है. लेकिन दयालपुर के ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था के प्रति शिक्षा विभाग काफी लापरवाह है. इसी का खामियाजा प्लस टू भवन को भुगतना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन