बस में तोड़फोड़ के बाद एनएच को किया जाम

राजापाकर : हाजीपुर-महुआ एनएच पर बोतला चौक के समीप मंगलवार की सुबह बस की चपेट में आ जाने के कारण एक बाइक सवार की हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगो ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया. आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे फोड़ डाले. बस में रखे टेलीविजन को निकाल कर फोड़ दिया गया. आक्रोशित […]
राजापाकर : हाजीपुर-महुआ एनएच पर बोतला चौक के समीप मंगलवार की सुबह बस की चपेट में आ जाने के कारण एक बाइक सवार की हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगो ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया. आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे फोड़ डाले. बस में रखे टेलीविजन को निकाल कर फोड़ दिया गया. आक्रोशित लोग बस को जलाने की भी कोशिश कर रहे थे,
लेकिन बुद्धिजीवी लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया. बीडीओ ने मौके पर पहुंच कर 20 हजार रुपये की राशि पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत देने की घोषणा की, लेकिन मृतक के परिजन लेने से इनकार कर रहे थे. उनका कहना था कि बस के मालिक को मौके पर बुलाया जाये एवं चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाये.
परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक हाजीपुर-महुआ मार्ग के बोतला चौक पर जाम कर आवागमन को अवरुद्ध रखा. महुआ के एसडीओ, एसडीपीओ, राजापाकर के बीडीओ, सीओ व थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे एवं लोगों को समझा कर जाम हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




