राघोपुर में दिनदहाड़े गोली मार कर किशोरी की हत्या

Updated at : 06 Apr 2017 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
राघोपुर में दिनदहाड़े गोली मार कर किशोरी की हत्या

विभपूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका उत्तर पंचायत के राघोपुर गांव में गुरुवार को सशस्त्र अपराधियों ने 15 वर्षीया किशोरी छोटी कुमारी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी़ किशोरी को गोली लगने के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल लाये जहां चिकित्सक डा़ डीके शर्मा ने […]

विज्ञापन

विभपूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका उत्तर पंचायत के राघोपुर गांव में गुरुवार को सशस्त्र अपराधियों ने 15 वर्षीया किशोरी छोटी कुमारी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी़ किशोरी को गोली लगने के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल लाये जहां चिकित्सक डा़ डीके शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया़ .

मृतका टभका उतर पंचायत के उप मुखिया नागेंद्र राय की पुत्री है़ घटना को तीन बाइकों पर सवार करीब नौ की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उसके घर पर अंजाम दिया़ घटना के बाद दो अपराधी पैदल व अन्य बाइक से भाग निकल़े वहीं ग्रामीणों ने भाग रहे अपराधियों में से एक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है़ रोसड़ा डीएसपी अजीत कुमार व विभूतिपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार थाने पर उससे पूछताछ में जुटे हैं.
युवक विभूतिपुर के नवाहचौक निवासी जवाहर महतो का पुत्र निगम कुमार बताया गया है़ इधर घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी पंचायत के उपमुखिया नागेंद्र राय को मारने की नीयत से उसके घर पहुंचे थ़े उपमुखिया दलसिंहसराय से शाहपुर सुरौली तक अपना मैजिक वाहन चलाता है़ दलसिंहसराय में 32 नंबर गुमटी के समीप भाड़े को लेकर किसी यात्री के साथ विवाद हुआ था़ .
इसके बाद उपमुखिया के पुत्र प्रिंस जो वाहन पर राशि वसूली का काम करता था, उसने इसकी सूचना अपने पिता को दी थी़ इसके बाद रास्ते में उस यात्री के साथ विवाद हुआ था और घर पहुंचते ही नौ अपराधी तीन बाइक से उसके घर पहुंचे और लोगों ने देखा कि दोनों पक्षों के बीच चौधरी टोल स्थित शिव मंदिर के पास तीखी नोकझोंक हो रही थी़ इसी क्रम में एक अपराधी ने पिस्तौल निकाल कर गोली उपमुखिया पर चला दी जो उपमुखिया की पुत्री छोटी को जा लगी़ जब तक उसे अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन