मारपीट में महिला घायल

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर में बुधवार को एक बेटे ने अपनी मां को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने आनन-फानन में महिला के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना सदर थाने के जमालपुर की है. घायल महिला राजेंद्र राय की पत्नी 50 वर्षीया कमली देवी […]
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर में बुधवार को एक बेटे ने अपनी मां को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने आनन-फानन में महिला के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना सदर थाने के जमालपुर की है. घायल महिला राजेंद्र राय की पत्नी 50 वर्षीया कमली देवी बतायी गयी है. परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद में घायल महिला के बड़े बेटे सतीश राय ने अपनी मां के साथ मारपीट की. इससे महिला के पेट में गंभीर चोट लगी है. घायल महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




