वैशाली में छेड़खानी के विवाद में दो गुटों के बीच भिड़ंत, हवाई फायरिंग

Updated at : 03 Mar 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में छेड़खानी के विवाद में दो गुटों के बीच भिड़ंत, हवाई फायरिंग

वैशाली : बिहार के वैशाली में नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक पर गुरुवार की देर रात को उस समय भगदड़ मच गयी जब दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से रोड़ेबाजी व गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोग जख्मी हो गये. घटना का कारण एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का विवाद बताया […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार के वैशाली में नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक पर गुरुवार की देर रात को उस समय भगदड़ मच गयी जब दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से रोड़ेबाजी व गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोग जख्मी हो गये. घटना का कारण एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का विवाद बताया गया है. स्थिति की भयावता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है.

जानकारी के अनुसार घायलों में नगर थाने के नूनगोला मोहल्ला निवासी मो. मंसूर और मो. असरफ शामिल हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन