धंधेबाज का पुत्र हुआ गिरफ्तार
Updated at : 03 Mar 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी . ग्रिल दुकान में बने तहखाने में मिलीं विदेशी शराब की 260 बोतलें भनक पा कर धंधेबाज व उसका दूसरा पुत्र भाग निकला हाजीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को मामू-भांजा स्थित एक ग्रिल दुकान में छापेमारी कर 260 बोतल शराब बरामद की. जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को गुप्त […]
विज्ञापन
छापेमारी . ग्रिल दुकान में बने तहखाने में मिलीं विदेशी शराब की 260 बोतलें
भनक पा कर धंधेबाज व उसका दूसरा पुत्र भाग निकला
हाजीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को मामू-भांजा स्थित एक ग्रिल दुकान में छापेमारी कर 260 बोतल शराब बरामद की. जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जढुआ स्थित मामू-भांजा के समीप विदेशी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा. इसके बाद नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. टीम में नगर थाने के अवर निरीक्षक रामेश्वर उपाध्याय, अवर निरीक्षक दिलीप बैठा एवं सशस्त्र बल शामिल थे. टीम ने जढ़आ स्थित मामू-भांजा पहुंच कर सुरेश चौधरी के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान घर के बाहर करकटनुमा एक ग्रिल दुकान में जब पुलिस ने तलाशी की, तो दुकान में ही जमीन में एक तहखाना बना था, जिसमें छुपा कर रखी रॉयल स्टैग की 180 एमएल की 199
बोतल एवं 375 एमएल की 61 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. वहीं पुलिस को देख भाग रहे गृहस्वामी के पुत्र को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़ा गया युवक शशि चौधरी सुरेश चौधरी का पुत्र है. वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही सुरेश चौधरी और उसका एक अन्य पुत्र अमोद चौधरी भागने में सफल रहा. पुलिस बरामद शराब के साथ पकड़े गये धंधेबाज के पुत्र को अपने साथ नगर थाने लेकर आयी, जहां सुरेश चौधरी और उसके एक अन्य पुत्र अमोद चौधरी एवं शशि चौधरी के खिलाफ एक मामला नगर थाना में दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




