दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा

Updated at : 26 Feb 2017 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा

गोरौल : थाना क्षेत्र के लोदीपुर की नवविवाहिता निभा कुमारी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार पीट कर घर से भगा दिया. जिससे उसका गर्भपात हो गया था. पीड़िता के बयान पर गोरौल थाने में पति सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता का आरोप है कि करीब चार […]

विज्ञापन

गोरौल : थाना क्षेत्र के लोदीपुर की नवविवाहिता निभा कुमारी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार पीट कर घर से भगा दिया. जिससे उसका गर्भपात हो गया था. पीड़िता के बयान पर गोरौल थाने में पति सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता का आरोप है कि करीब चार वर्ष पूर्व जंदाहा थाने के चांदसराय विसोपट्टी गांव निवासी कमलू राय के पुत्र वीरेंद्र कुमार के साथ उसका ब्याह हुआ था. ससुराल पहुंचने के बाद पति, ससुर, सास, ननद

सुमित्रा देवी, गोतनी सविता देवी सहित अन्य परिजनों ने मारपीट कर दहेज की मांग की थी.

पुनः 20 फरवरी को दहेज में में बाइक एवं ढाई लाख रुपये नकद की मांग की. दहेज नहीं मिलने पर उनलोगों ने हत्या करने के नियत से गले में गमछा बांधकर घसीटा और बुरी तरह पीटा. चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसकी जान बचायी. घटना की जानकारी मिलते पीड़िता के पिता उसे घर ले आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन